चेयरमैन व विधायक ने किया सौंदर्यीकृत चौपाल का लोकार्पण
चेयरमैन व विधायक ने किया सौंदर्यीकृत चौपाल का लोकार्पण
गोवर्धन । नगर पंचायत द्वारा गांव आन्यौर में नवीन सौंदर्यीकृत चौपाल का लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक मेघश्याम सिंह व चेयरमैन प्रभा देवी शर्मा ने संयुक्त रूप से किया, दोनों ने ग्रामीणों को उनकी सुविधा के अनुरूप विकास कार्य करने का आश्वासन दिया, नगर पंचायत द्वारा हाल ही में गांव आन्यौर की जर्जर सार्वजनिक चौपाल का सौंदर्यीकरण तकरीबन 16 लाख 50 की धनराशि से कराया है ।
रविवार दोपहर गोवर्धन विधायक मेघश्याम सिंह व चेयरमैन प्रभा देवी शर्मा ने स्थानीय सभासदों व ग्रामीणों की उपस्थिति में चौपाल का लोकार्पण शिला पट्टिका का पर्दा हटाकर किया, ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक व चेयरमैन का फेंटा बांधकर माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया, क्षेत्रीय विधायक मेघश्याम सिंह ने कहा कि स्थानीय नागरिकों की सुविधार्थ नगर पंचायत व वो स्वयं संयुक्त रूप से हर संभव विकास कार्य कराने में जुटे है, गांव की पेयजल समस्या सहित अन्य समस्याओं का समाधान भी शीघ्र किया जाएगा ।
नगर पंचायत चेयरमैन प्रभा देवी शर्मा ने कहा कि क्षेत्रीय नागरिक मूलभूत सुविधाओं के किए सहयोग प्रदान करे शीघ्र ही पेयजल सहित अन्य विकासोन्मुखी कार्य कराए जाएंगे, इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष लंबरदार, सभासद धर्मेंद्र सिंह, राकेश सिंघानिया, सुरेंद्र गुप्ता बिरजो, महेश ठाकुर, मुकेश ठाकुर, लक्ष्मण सिंह, नंदकिशोर ठाकुर, भूरा पहलवान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।







.jpeg)









