गैस सिलेंडर में हुआ विस्फोट, फटा मकान, हिल गईं दीवारें

गैस सिलेंडर में हुआ विस्फोट, फटा मकान, हिल गईं दीवारें
-चौमुहां के भोगांव में हुआ हादसा, बिजली कटौती ने बचाई चार मासूमों की जान
  मथुरा । जनपद के चौमुहां ब्लॉक के गांव भोगांव में रविवार सुबह गैस सिलेंडर फटने से एक बड़ा हादसा हो गया, धमाका इतना जोरदार था कि पूरे मकान की छत नीचे आ गिरी, गनीमत रही कि बिजली कटौती के कारण बच्चे दूसरे कमरे की छत पर सो रहे थे जिससे उनकी जान बाल-बाल बच गई, गांव भोगांव निवासी रामवती (35 वर्ष) पत्नी स्वर्गीय दिगंबर मजदूरी कर अपने चार बच्चों का पालन-पोषण करती हैं ।
   रविवार सुबह करीब 5 बजे रामवती रसोई में चाय बनाने के बाद बाहर पशुओं को चारा डालने गई थीं, इसी दौरान अचानक रसोई में रखे गैस सिलिंडर में भीषण विस्फोट हो गया, धमाका इतना तेज था कि आसपास के घरों की दीवारें हिल गईं और रामवती का दो कमरों का मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, सुबह करीब चार बजे गांव की बिजली कट गई थी, गर्मी और उमस के कारण रामवती के चारों बच्चे कमरे से निकलकर दूसरे पक्के कमरे की छत पर सोने चले गए थे, यदि बिजली न जाती और बच्चे कमरे के अंदर सो रहे होते तो बड़ी घटना हो सकती थी। 
  धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीण दहशत में आ गए और मौके की ओर दौड़ पड़े, चारों ओर धूल का गुबार और मलबे का ढेर नजर आ रहा था, पीड़ित रामवती ने बताया कि वह बेहद गरीब हैं और मेहनत-मजदूरी कर अपना गुजारा करती हैं, इस हादसे में उसकी पूरी गृहस्थी, खाने-पीने का सामान और कपड़े मलबे में दबकर नष्ट हो गए है, पीड़ित परिवार ने शासन प्रशासन से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1558577
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.