"जियो और जीने दो" संदेश के साथ निकाला गया श्री जी का रथ
"जियो और जीने दो" संदेश के साथ निकाला गया श्री जी का रथ
-शहर के प्रमुख बाजारों में रथ यात्रा के माध्यम से दिया महावीर स्वामी का संदेश
मथुरा । शहर के जैन गली चौक बाजार स्थित श्री श्री 1008 चंद्र प्रभु दिगंबर जैन पंचायती मंदिर से नगर में भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें महावीर स्वामी के संदेश "जियो और जीने दो" के नारों से संपूर्ण वातावरण गुंजायमान हो गया, सर्वप्रथम आचार्य विद्यासागर महाराज की झांकी के साथ अन्य झांकियां और श्री महावीर स्वामी जी को रथ में लेकर श्रावक लोग चल रहे थे, बड़ी संख्या में जैन समाज के अनुयायी शामिल हुए ।

शोभायात्रा श्री श्री 1000 चंद्रपुर दिगंबर जैन मंदिर चौक बाजार से प्रारंभ होकर स्वामी घाट, विश्राम घाट, होली गेट, कोतवाली रोड, भरतपुर गेट होते हुए दिगंबर जैन मंदिर पर संपन्न हुई, यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ और जैन परिवारों द्वारा श्री जी की आरती उतारी गई, इस कार्यक्रम में राजीव जैन गुड्डू, अशोक छाबड़ा, अमित जैन, संजय जैन, पंकज जैन, संजीव जैन, निर्भय जैन, आशीष जैन, आलोक जैन, विवेक जैन, सत्येंद्र कुमार जैन, अवनीश जैन, अमित जैन, सचिन जैन, शैलेंद्र जैन, समीर जैन के अलावा बड़ी संख्याओं में महिला मंडल ने भाग लिया ।






.jpeg)









