ठा0 बांके बिहारी के दरबार में पहुंचीं साध्वी निरंजन ज्योति

ठा0 बांके बिहारी के दरबार में पहुंचीं साध्वी निरंजन ज्योति
   मथुरा । राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की नवनियुक्त अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति सोमवार को धर्मनगरी पहुंचीं, पदभार ग्रहण करने के बाद प्रथम आगमन पर उन्होंने ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में विधिवत पूजन अर्चन कर आशीर्वाद लिया, मंदिर के सेवायतों ने उन्हें अंगवस्त्र और प्रसादी भेंट कर उनका स्वागत किया, इस दौरान उन्होंने देश की समृद्धि और अपनी नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने की प्रार्थना की, साध्वी निरंजन ज्योति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया ।
   उन्होंने कहा कि एक साधारण परिवार की महिला को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष जैसी बड़ी जिम्मेदारी सौंपना प्रधानमंत्री के अंत्योदय के संकल्प को दर्शाता है, वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों के संबंध में पूछे गए सवाल पर उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अब लोग अपनी पहचान केवल हिंदुस्तानी के तौर पर देख रहे हैं, उन्होंने नसीहत दी कि राजनीति में समाज को बांटने के बजाय एकजुट रखने का प्रयास होना चाहिए ।
  राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की नवनियुक्त अध्यक्ष ने अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध के तनाव और वैश्विक परिस्थितियों पर बोलते हुए देशवासियों को आश्वस्त किया, उन्होंने स्पष्ट किया है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युद्ध की स्थिति से देश पर कोई संकट नहीं है और केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क है, उन्होंने कहा कि वैश्विक संकट के इस दौर में भारत की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है, उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी परिस्थिति का सामना करने के लिए सभी को एकजुट रहना चाहिए, इस दौरान भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1563830
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.