घर से नाराज होकर मथुरा पहुंची ग्वालियर की युवती, किया परिजनों के सुपुर्द

घर से नाराज होकर मथुरा पहुंची ग्वालियर की युवती, किया परिजनों के सुपुर्द 
   मथुरा। घर से नाराज होकर ग्वालियर की युवती मथुरा पहुंच गई, यहां मथुरा जंक्शन पर जीआरपी ने संदिग्ध दिखने पर युवती को अपनी सुरक्षा में ले लिया, काउंसलिंग के बाद युवती के परिजनों को सूचित किया, जीआरपी पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत एक 18 वर्षीय युवती को उसके परिजनों से मिलाया ।
   जीआरपी थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम सक्रिय हुई और युवती की तलाश तेज की गई, उसे सुरक्षित बरामद कर थाने लाया गया, जहां उसे महिला हेल्प डेस्क पर महिला पुलिसकर्मी की निगरानी में रखा गया। कुछ देर बाद युवती के भाई मनमोहन और माता थाने पहुंचे, आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद युवती को परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने अपनी बेटी को सकुशल पाकर पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
  उपनिरीक्षक गौरव माल्या अपनी क्यूआरटी टीम और महिला हेड कांस्टेबल राजरानी के साथ मथुरा जंक्शन पर गश्त कर रहे थे, प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर एक युवती संदिग्ध अवस्था में दिखी। पुलिस टीम ने पूछताछ की तो युवती ने बताया कि वह ग्वालियर के डौंगपुर वार्ड से अपनी मां से विवाद के बाद घर से निकल आई थी। पुलिस ने युवती से उसके परिजनों का संपर्क नंबर लिया। युवती ने अपने भाई मनमोहन का मोबाइल नंबर दिया, जिससे पता चला कि वह 28 मार्च से लापता थी और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1563816
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.