देह व्यापार गिरोह का पर्दाफाश, दबोचे पांच युवतियां व चार युवक
देह व्यापार गिरोह का पर्दाफाश, दबोचे पांच युवतियां व चार युवक
-कोतवाली छाता क्षेत्र में चोटी वाला ढाबा पर हुई बड़ी कार्रवाई, दबोचे आरोपी
मथुरा । दिल्ली आगरा नेशनल हाईवे पर स्थित होटलों और ढाबों की आड़ में चल रहे अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ छाता पुलिस ने मंगलवार को बड़ी सफलता हासिल की है, कोतवाली छाता क्षेत्र अंतर्गत चौकी दौताना के समीप चोटी वाला ढाबा पर छापेमारी कर पुलिस ने देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया है, मौके से पुलिस ने आपत्तिजनक स्थिति में पांच युवतियों और चार युवकों को हिरासत में लिया है जबकि गिरोह का मुख्य सरगना पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा ।
पुलिस क्षेत्राधिकारी छाता, भूषण वर्मा को पिछले काफी समय से गुप्त सूचनाएं मिल रही थीं कि नेशनल हाईवे-19 पर स्थित उक्त ढाबे में अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं, सूचना की पुष्टि होने पर सीओ ने एक विशेष टीम का गठन किया, योजनाबद्ध तरीके से पुलिस ने एक फर्जी ग्राहक बनाकर ढाबे पर भेजा, जैसे ही सौदा तय हुआ और इशारा मिला, बाहर तैनात पुलिस की भारी टीम ने ढाबे की घेराबंदी कर धावा बोल दिया ।
छापेमारी के दौरान मौके पर अफरातफरी मच गई, पुलिस ने कमरों की तलाशी ली तो वहां से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई, पकड़े गए युवक और युवतियों को पुलिस हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है, फरार मुख्य सरगना की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं, स्थानीय पुलिस अब हाईवे के अन्य संदिग्ध ढाबों की भी कुंडली खंगालने में जुट गई है ।







.jpeg)









