नगर निगम ने बेशकीमती विवादित जमीन पर लिया कब्जा, लगाया बोर्ड

नगर निगम ने बेशकीमती विवादित जमीन पर लिया कब्जा, लगाया बोर्ड 
-कृष्णापुरी मिशन टीला स्थित 4.6 हेक्टेयर भूमि को लेकर लम्बे समय से था विवाद 
-बुधवार को नगर निगम ने एसडीएम के निर्देश पर पुलिस बल की मौजूदगी में की कार्यवाही
  मथुरा । मथुरा-वृंदावन नगर निगम क्षेत्र के कृष्णापुरी मिशन टीला स्थित करीब 4.6 हेक्टेयर विवादित भूमि को एसडीएम न्यायालय के आदेश पर राज्य सरकार के नाम दर्ज कर दिया गया है, इसके बाद अब नगर निगम द्वारा उक्त भूमि को अपने कब्जे में लिया जा रहा है, बुधवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में नगर निगम ने यह कार्यवाही की, इस दौरान चार जेसीबी ने अवैध कब्जे को हटाया, मौके पर भारी पुलिस बल की मौजूदगी व कार्यवाही क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही ।


    बताया गया है कि कुछ व्यक्तियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर इस सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा था, मामले की जांच के बाद उपजिलाधिकारी न्यायालय ने भूमि को राज्य सरकार में दर्ज करने का आदेश दिया था जिसके क्रम में अब विधिक कार्रवाई करते हुए जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है, इसी क्रम में नगर आयुक्त जग प्रवेश ने मौके पर पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
   उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी, गौरतलब हो कि इस बेशकीमती जमीन पर कई पक्षों ने अपना कब्ज़ा कर रखा था, बीते साल इस जमीन पर कब्ज़ा को लेकर तमाम बार झगड़ा फसाद भी हुए थे, कार्यवाही के दौरान अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह, सहायक नगर आयुक्त कल्पना सिंह चौहान, अधिशासी अभियंता (निर्माण) अमरेंद्र गौतम, संबंधित राजस्व निरीक्षक सहित नगर निगम की प्रवर्तन टीम व अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1569224
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.