संत प्रेमानंद की वायरल तस्वीर पर छिड़ा विवाद, ब्राह्मण सभा ने जताई आपत्ति

संत प्रेमानंद की वायरल तस्वीर पर छिड़ा विवाद, ब्राह्मण सभा ने जताई आपत्ति
   वृंदावन । सोशल मीडिया पर संत प्रेमानंद महाराज को ठाकुर श्रीबांकेबिहारीजी के रूप में चित्रित करने वाले एक विवादास्पद पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इस पर अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा ने कड़ी आपत्ति जताई है, महासभा ने इसे ब्रज की परंपराओं और आराध्य के स्वरूप का अपमान बताया है, महासभा ने मांग की है कि इस कृत्य में लिप्त लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए ।
  महासभा के ब्रज प्रदेश अध्यक्ष पं. बिहारी लाल वशिष्ठ और ब्रज प्रदेश महामंत्री राजेश पाठक ने कहा कि संत प्रेमानंद महाराज को साक्षात बिहारीजी के रूप में दिखाना अनुचित है, श्रीबांकेबिहारी ब्रज के आराध्य हैं और ब्रह्मांड में कोई भी संत उनकी बराबरी नहीं कर सकता, महासभा ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ऐसे चित्र की कड़े शब्दों में निंदा की है, परशुराम शोभा यात्रा समिति के महामंत्री राम प्रकाश शर्मा और जिला उपाध्यक्ष गोविंद शर्मा ने बताया कि विवादित पोस्ट डालने वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को खंगाला जा रहा है, आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए पहल की जाएगी, महासभा ने प्रेमानंद महाराज के पर्रिकर (प्रबंधन) से भी निवेदन किया है कि वे अपने अनुयायियों को उचित निर्देश दें, इस तरह के कृत्य संत की छवि को नुकसान पहुंचाते हैं। ब्राह्मण महासभा ने उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ईश-निंदा विरोधी कानून बनाया जाए ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1579720
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.