बारिश संग ओले गिरने से किसान चिंतित, गैहूं की फसल में बड़ा नुकसान
बारिश संग ओले गिरने से किसान चिंतित, गैहूं की फसल में बड़ा नुकसान
मथुरा । जनपद में आंधी तूफान संग आई बारिश ने तहलका मचा दिया है, किसान खून के आंसू रोने लगा है, भारी तबाही व नुकसान के बीच पूरी साल की मेहनत पर पानी फिर गया है, खेतों में अभी गेहूं कटाई, धुनाई का समय चल रहा है, ज्यादातर किसान खेतों में व्यस्त हैं, समय से मजदूर न मिलने से गेहूं की फसल की कटाई में इस बार थोड़ा विलंब भी हो गया है, सत्तर से अस्सी फीसदी खेतों में या तो कटाई चल रही थी या फिर थ्रेशिंग होनी थी ।
एक किसान ने बताया कि शनिवार को गेहूं की थ्रेसिग़ करानी थी, बीते शाम ही गेहूं की बाली की पूड़ी बनाई गई थी, पांच बीघा खेत का पूरा अन्न बह गया, रोसू के श्याम तरकर ने बताया कि कई दिन से गेहूं कटाई में परिवार के सभी सदस्य लगे थे, अब पूरी बाल बारिश के बह गई हैं, खेतों में पानी भर गया है, यही नहीं तेज बरसात और आंधी ने क्षेत्र ने भारी तबाही को अंजाम दिया है, कई जगह बड़े बड़े वृक्ष भी टूट कर सड़क पर गिर गए हैं, अछनेरा रोड पर रतन फॉर्महाउस की आगे की बाउंड्री वाल ही ध्वस्त हो गई, किसानों का कहना है कि इस तरह का इस मौसम में तेज अंधड़ और बारिश उन्होंने अपने जीवन में मुद्दतो बाद देखा है ।







.jpeg)









