मंगलवार को मथुरा पहुंचेंगे संघ प्रमुख और सीएम योगी आदित्यनाथ
मंगलवार को मथुरा पहुंचेंगे संघ प्रमुख और सीएम योगी आदित्यनाथ
-वृन्दावन स्थित मलूक पीठ आश्रम जायेंगे मोहन भागवत और योगी आदित्यनाथ
मथुरा । आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत एक बार फिर मथुरा आ रहे हैं, वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन का कार्यक्रम भी है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी हो गया है, सात अप्रैल की दोपहर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 2:35 बजे वृंदावन स्थित पवन हंस हेलीपैड पहुंचेंगे, यहां से मलूक पीठ आश्रम के लिए रवाना होंगे और 2:50 बजे मलूक पीठ आश्रम पहुंचेंगे, जहां तीन बजे से श्रीमद जगद्गुरु द्वाराचार्य श्री मलूक दास जी महाराज की 452वीं जयंती महोत्सव में शामिल होंगे, शाम 4 बजे कार्यक्रम के बाद हेलीकॉप्टर से आगरा के लिए रवाना होंगे ।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियों में जुटा है, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के मथुरा दौरे का मिनट टू मिनट कार्यक्रम भी जारी किया गया है, मोहन भागवत का 7 अप्रैल को वृंदावन और मथुरा दौरे पर रहेंगे, सात अप्रैल को आरएसएस प्रमुख सुबह 10 बजे वृंदावन के मलूक पीठ पहुंचेंगे, यहां संघ कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे, इसके बाद 10:40 बजे मलूक पीठ गौशाला, बंसीवट पहुंचकर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे, 10:50 बजे से एक बजे तक मंचीय कार्यक्रम और आरक्षित कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे, दोपहर 1:10 बजे मथुरा के केशव भवन सरस्वती कुंड पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, जहां 4:50 बजे तक प्रवास रहेगा, शाम 5 बजे केशव भवन से प्रस्थान कर 5.20 बजे मथुरा जंक्शन पहुंचेंगे, 5.31 बजे तेलंगाना एक्सप्रेस से नागपुर के लिए रवाना होंगे ।







.jpeg)









