युवती ने लगाया बलात्कार का आरोप, हिरासत में लिया आरोपी

युवती ने लगाया बलात्कार का आरोप, हिरासत में लिया आरोपी
-संपत्ति विवाद का भी जताया जा रहा है संदेह, पुलिस कर रही है जांच
   चौमुहां (मथुरा) । थाना जैंत क्षेत्र के अंतर्गत बलात्कार की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की और नामजद अभियुक्त को हिरासत में ले लिया है, जैंत पुलिस को बलात्कार के संबंध में एक शिकायत प्राप्त हुई थी जिसके आधार पर तत्काल प्राथमिकी कर ली है, पुलिस ने नामजद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, घटना की पुष्टि के लिए पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया जा रहा है ।
   पूछताछ के दौरान इस मामले में एक नया मोड़ सामने आया है, पुलिस के अनुसार आरोपी ने कुछ समय पूर्व पीड़िता की मां को अपना एक मकान दान पत्र के माध्यम से दिया था, उस मकान पर 15 लाख का बैंक लोन था जिसमें से 10 लाख अभी भी बकाया हैं, बताया जा रहा है कि इस बकाया राशि और संपत्ति के हस्तांतरण को लेकर आरोपी और पीड़िता की मां के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है ।
   पुलिस अब इस कोण से भी जांच कर रही है कि कहीं इस विवाद का प्रभाव वर्तमान आरोपों पर तो नहीं है, क्षेत्राधिकारी सदर पीपी सिंह ने बताया कि पीड़िता और उसकी मां द्वारा लगाए गए आरोपों की गहनता से जांच की जा रही है, उन्होंने स्पष्ट किया कि आरोपी पुलिस की हिरासत में है और उससे पूछताछ जारी है, पुलिस सभी साक्ष्यों और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1600368
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.