संजय सिंह का हुआ मथुरा आगमन, चौ0 चरण सिंह को किया नमन
संजय सिंह का हुआ मथुरा आगमन, चौ0 चरण सिंह को किया नमन
-आप पार्टी की ‘रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो’ पदयात्रा को मिला जोरदार समर्थन
मथुरा । राज्यसभा सांसद एवं आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने मथुरा पहुंचकर बलदेव-अवैरनी चौराहे पर स्थित भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया, इस दौरान अवैरनी चौराहे पर स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
पूर्व जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश भारद्वाज के नेतृत्व में अजीत पहलवान, सत्येंद्र पहलवान, मोहन पाराशर पहलवान सहित अन्य पहलवानों ने साफा व पटुका पहनाकर संजय सिंह का अभिनंदन किया, बड़ी संख्या में लोग आम आदमी पार्टी की टोपी और पटुका पहनकर मौजूद रहे और उत्साहपूर्वक उनका स्वागत किया, पदयात्रा में शामिल दिल्ली से चार बार के विधायक चौ0 सुरेंद्र सिंह का भी स्वागत किया गया ।
‘रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो’ के नारे के साथ निकाली जा रही इस पदयात्रा में प्रदेश के निवर्तमान अध्यक्ष सभाजीत सिंह, दिनेश सिंह पटेल, ब्रज प्रांत अध्यक्ष डॉ0 हृदेश चौधरी, पश्चिमी प्रांत अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका, प्रदेश प्रमुख प्रवक्ता वंशराज दुबे, यूथ विंग प्रदेश अध्यक्ष पंकज अवाना, किसान प्रकोष्ठ प्रांतीय अध्यक्ष अशोक कमांडो सहित कई नेता शामिल रहे, मथुरा में पदयात्रा के आयोजन और व्यवस्थाओं में जिला स्तर के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी सक्रिय भूमिका निभाई, रवि प्रकाश भारद्वाज, भगत सिंह, अजय गौतम, प्रवीण भारद्वाज, राकेश अग्रवाल, निर्मल शर्मा, मधुर सेठ, चेतन कृष्णा, हरिश्चंद्र, सोनू फौजी, राजेंद्र सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता जुटे रहे ।







.jpeg)









