मथुरा में ट्रेन के कोच के ब्रेक हुए जाम, धुआं उठने से मचा हड़कम्प

मथुरा में ट्रेन के कोच के ब्रेक हुए जाम, धुआं उठने से मचा हड़कम्प
-निजामुद्दीन से यशवंतपुर जंक्शन जा रही थी कर्नाटक एक्सप्रेस, हुआ हादसा
  मथुरा । निजामुद्दीन से यशवंतपुर जंक्शन जा रही 12650 कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में उस समय अफरातफरी मच गई, जब ट्रेन के चार कोचों से अचानक धुआं उठने लगा, घटना मथुरा जंक्शन के पास वृंदावन रोड स्टेशन के नजदीक की है, जहां सतर्कता दिखाते हुए ट्रेन को तुरंत रोक लिया गया, बताया जा रहा है कि ब्रेक जाम होने की वजह से चार कोचों में आग जैसी स्थिति बन गई, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया, यात्री घबराकर अपना सामान लेकर कोच से बाहर निकलने लगे ।
   हालांकि मौके पर मौजूद रेलवे स्टाफ ने स्थिति को संभालते हुए यात्रियों को शांत कराया, घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के कर्मचारी और अधिकारी मौके पर पहुंचे और तुरंत आग बुझाने का कार्य शुरू किया, करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया, रेलवे की जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि गर्मी के मौसम में कभी कभी तकनीकी कारणों, ब्रेक जाम होने या अधिक गर्म के कारण घटना हुई है समय रहते ट्रेन को वृंदावन रोड स्टेशन पर रोक और करीब 30 मिनट के अंदर ट्रेन को सुरक्षित ल गंतव्य के लिए रवाना किया गया ।
   मथुरा जंक्शन की जनसंपर्क अधिकारी ने यह भी बताया कि रेलवे द्वारा नियमित समय समय पर जांच की जाती है ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके, आगे यह भी बताया कि इस घटना में किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ है और सभी यात्री सुरक्षित हैं, स्थिति सामान्य होने के बाद करीब 30 मिनट की देरी से ट्रेन को अपने गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1613772
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.