नगर निगम पकड़ी 40 किलो पॉलिथीन, वसूला 56,500 का जुर्माना
नगर निगम पकड़ी 40 किलो पॉलिथीन, वसूला 56,500 का जुर्माना
मथुरा । नगर निगम ने प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ एक सघन अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है, नगर आयुक्त जग प्रवेश के निर्देश पर यह अभियान शहर को स्वच्छ, प्रदूषण मुक्त और प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है, इसका लक्ष्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना भी है, अभियान के तहत औरंगाबाद ज़ोन के मंडी चौराहा क्षेत्र में नगर निगम की टीम ने एक ई रिक्शा को जांच के लिए रोका गया, जांच के दौरान भारी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलिथीन का अवैध परिवहन पाया गया ।
नगर निगम की टीम ने मौके से लगभग 40 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त की, नगर निगम ने इस उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्ति से 56,500 का अर्थदंड मौके पर ही वसूल किया, यह कार्रवाई सहायक नगर आयुक्त कल्पना सिंह चौहान के नेतृत्व में की गई, ईटीएफ टीम के लीडर विजय वीर सिंह, राजेश कुमार और कर्मचारी दीपक शर्मा सहित अन्य कर्मियों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।
अधिकारियों ने बताया कि शहर में प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग और भंडारण पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है, इसके तहत बाजार, दुकानें और परिवहन साधनों की नियमित जांच की जा रही है ताकि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके, मथुरा-वृंदावन नगर निगम ने व्यापारियों, दुकानदारों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे प्रतिबंधित पॉलिथीन का उपयोग बंद करें और कपड़े, कागज या अन्य पर्यावरण अनुकूल विकल्पों को अपनाएं, चेतावनी दी है कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने पर और भी कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी, नगर निगम का यह अभियान शहर को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए लगातार जारी रहेगा ।







.jpeg)









