अब 11 हुई वृंदावन नाव हादसे में मृतकों की संख्या, एक और शव बरामद

अब 11 हुई वृंदावन नाव हादसे में मृतकों की संख्या, एक और शव बरामद
-यमुना में लगातार जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन, चार श्रद्धालु अब भी बताए जा रहे हैं लापता
   मथुरा । वृंदावन और मांट के बीच यमुना नदी में शुक्रवार को हुए भीषण नाव हादसे में मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 11 हो गई है, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीएसी की टीमों द्वारा चलाए जा रहे सघन सर्च ऑपरेशन के दौरान शनिवार को घटनास्थल से करीब 800 मीटर दूर एक और श्रद्धालु का शव बरामद किया गया, मृतक की पहचान मानिक टंडन के रूप में हुई है ।


  वहीं हादसे के बाद फरार चल रहे मोटर बोट चालक पप्पू को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है, हादसे के पीछे प्रशासनिक और तकनीकी लापरवाही के संकेत मिले हैं, सूत्रों के अनुसार बिना लोनिवि की मंजूरी के पांटून पुल को हटाकर सामने घाट पर ड्रेजिंग मशीन पहुंचानी थी, पुल हटाने की इसी प्रक्रिया के दौरान बरती गई लापरवाही हादसे का मुख्य कारण बनी जिसकी चपेट में 34 श्रद्धालुओं से भरी मोटरबोट आ गई, लुधियाना, हिसार, मुक्तसर और जगरांव से आए 130 श्रद्धालुओं के दो दलों में से 34 लोग नाव पर सवार थे, जो केसी घाट और बंसीवट के बीच पुल से टकराकर पलट गई ।
  जिलाधिकारी सीपी सिंह ने केशी घाट के निकट यमुना में स्टीमर, नौका पलटने की घटना के बाद रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम चैरिटेबल अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना, उन्होंने घायलों व उनके परिजनों से बातचीत कर हर संभव सहायता का भरोसा दिया, इस दौरान जिलाधिकारी ने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि सभी घायलों को बेहतर से बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाए और इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए, एसपी देहात सुरेश चन्द्र रावत ने बताया कि अब तक कुल 11 शव बरामद किए जा चुके हैं जिनका पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा जा रहा है, आज मानिक टंडन नामक व्यक्ति का शव मिला है, शेष 4 लापता व्यक्तियों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन निरंतर जारी है, मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1619529
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.