बिजली लाइन हैं अंडरग्राउंड, फिर भी बीच सड़क पर रखे हैं ट्रांसफार्मर

बिजली लाइन हैं अंडरग्राउंड, फिर भी बीच सड़क पर रखे हैं ट्रांसफार्मर
-द्वारकाधीश मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के साथ कभी भी हो सकता है हादसा
   मथुरा । प्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर पर बीच बाजार में लोहे के पिंजरे में रखा ट्रांसफार्मर प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं एवं राहगीरों की होती है, यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, विश्व प्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर के बीचों-बीच, भीड़भाड़ वाले बाजार में एक ट्रांसफार्मर लोहे के पिंजरे में रखा हुआ है, इस इलाके से हर दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु और राहगीर गुजरते हैं लेकिन हैरानी की बात ये है कि इतनी भीड़भाड़ के बावजूद सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नदारद हैं। 
  स्थानीय लोगों का कहना है कि यह ट्रांसफार्मर लंबे समय से इसी तरह खुले में रखा हुआ है, जो कभी भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है, बारिश के मौसम में या किसी तकनीकी खराबी की स्थिति में यहां बड़ा खतरा पैदा हो सकता है, सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर प्रशासन और विद्युत विभाग किस घटना का इंतजार कर रहे हैं ? क्या किसी बड़ी दुर्घटना के बाद ही नींद खुलेगी, वहीं श्रद्धालुओं और दुकानदारों में भी इसको लेकर डर का माहौल बना हुआ है, लोगों ने कई बार शिकायत की लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1619539
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.