यमुना हादसा : प्रशासन ने अब तक खोजे 15 शव, अभी जारी है अभियान
यमुना हादसा : प्रशासन ने अब तक खोजे 15 शव, अभी जारी है अभियान
-दुर्घटना क्षेत्र को सात सेक्टर में बांट चलाया जा रहा है 24 घंटे चलाया सर्च अभियान
-एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों का लगातार जारी है सर्च ऑपरेशन
मथुरा । गत दिनों 10 मार्च को दिन के करीब तीन बजे वृन्दावन क्षेत्र यमुना में हुए नाव हादसे के बाद बचाव दल ने 15 शव अब तक यमुना नदी से निकाल लिए हैं, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों का सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है, घटना वाले दिन ही 10 शव बरामद कर लिये गये थे, रविवार तक मृतक संख्या 13 पहुंच गई थी, सोमवार को बचाव दल ने नदी से दो और शव बरामद किये हैं ।
हादसे में मरने वालों का आंकड़ा इसी के साथ 15 हो गया है, अभी भी बचाव और राहत कार्य जारी है, घायलों को उपचार दिया जा रहा है, दो शव सोमवार सुबह मिले, एक युवक का शव देवराहा बाबा घाट पर तो वहीं महिला का शव बंगाली घाट के समीप मिला है, नाव हादसे में अब कुल मृतकों की संख्या 15 हो गई है, वृंदावन में शुक्रवार दोपहर को हुए दर्दनाक मोटर बोट हादसे में लापता श्रद्धालुओं की तलाश जारी है, हादसे के बाद श्रद्धालुओं के घरों में मातम पसरा है ।
मथुरा से लेकर पंजाब तक लापता श्रद्धालुओं के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, हादसे का शिकार हुए अधिकांश श्रद्धालु पंजाब के लुधियाना और जगरांव के रहने वाले थे, पंजाब और मथुरा के सोशल मीडिया ग्रुपों पर इन श्रद्धालुओं की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं जिसमें लोग उनके सुरक्षित होने की दुआएं मांग रहे हैं, अपनों की तलाश में परिजन पंजाब से वृंदावन पहुंच चुके हैं जिनका रो-रोकर बुरा हाल है, प्रशासन और स्थानीय पुलिस के साथ एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीमें भी लापता श्रद्धालुओं की तलाश में जुटी हुई हैं, यमुना के तेज बहाव और गहरे घाटों के कारण बचाव कार्य में काफी मुश्किलें आ रही हैं, केसी घाट से लेकर गोकुल बैराज तक यमुना को सात सेक्टरों में बांटा गया है, 20 किलोमीटर के दायरे में यमुना में अब डूबे हुए लोगों की तलाश की जाएगी, डीआईजी आगरा रेंज के आदेश पर यमुना के सात सेक्टरों में सात थानेदार नजर रखेंगे, सोमवार सुबह पांच बजे से यमुना में एक बार फिर से पांच लोगों की तलाश गई, इस दौरान दो लाशें और मिल गईं ।
एसपी देहात सुरेश चन्द्र रावत ने बताया कि जनपद में 10 अप्रैल को वृंदावन केसी घाट के निकट यमुना नदी में एक दुखदः नाव पलटने का हादसा हुआ था जिसमें सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के इमरजेंसी रेस्पॉस सिस्टम द्वारा लोगों को रेस्क्यू किया गया था, 10 शव उसी दिन प्राप्त हुए थे, 18 लोगों को सुरक्षित निकाल किया गया था, उसके बाद से छह लोग लापता थे जिनमें से तीन शव रविवार तक प्राप्त हो चुके थे, आज सुबह एक महिला का शव बंगाली घाट से प्राप्त हुआ है और एक पुरुष का शव देवरा बाबा आश्रम की तरफ प्राप्त हुआ है, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और प्राईवेट गोताखोर सभी को सात सेक्टरों में बांट के सर्च ऑपरेशन चल रहा था, अभी जो शव बरामद किए गए हैं, इनको पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है, एक लोग अभी भी मिसिंग है, उनके संबंध में ड्रोन और एसडीआरएफ, एनडीआरएफ के द्वारा अभी हम लोग सर्च कर रहे हैं।







.jpeg)









