सपाइयों ने बजाये ढोल मजीरा, अनुसनी का लगाया आरोप
सपाइयों ने बजाये ढोल मजीरा, अनुसनी का लगाया आरोप
-जनसमस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा राज्यपाल के नाम ज्ञापन
मथुरा । समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन पर जनता की अनसुनी का आरोप लगाते हुए ढोल मजीरा बजाकर जिला प्रशासन को जगाने का सांकेतिक प्रदर्शन किया, इस दौरान प्रीपेड मीटर, किसानों की फसलों में हुए नुकसान की भरपाई, नगर निगम की बेजां वसुली पर रोक लगाने जैसे मुद्दे उठाये, सोमवार को कलेक्ट्रेट पर बड़ी संख्या में जुटे सपाइयों ने घंटा घड़ियाल, मजीरा और ढोलक बजाकर प्रशासन को नींद से जगाने के लिए सांकेतिक प्रदर्शन किया ।
सपाईयों ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा, इस दौरान प्रदेश सचिव यूथ ब्रिगेड भारत भूषण शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड राघवेन्द्र ठाकुर, प्रदेश महासचिव अल्पसंख्यक सभा राजन रिजवी, ठाकुर किशोर सिंह, राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी पवन चौधरी, युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष व पार्षद मुन्ना मलिक, पूर्व जिलाध्यक्ष तनवीर अहमद, अंगद सिंह, अंकित वर्षणीय, अनिल अग्रवाल, जगेश्वर यादव, मुकेश सिकरवार, रानू यादव, रवि दिवाकर, अरुण दीक्षित, भगवती चतुर्वेदी, रवि यादव, छोटू ठाकुर, नरेश यादव, विशाल यादव, संदीप चौधरी, सादाब ख़ान, रमेश सैनी, विभोर गौतम, सौरभ चौधरी, राज पांडे, इमरान अब्बास, सतीश पटेल, साहुन ख़ान, राजेन्द्र फेरारी के अलावा सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे ।







.jpeg)









