अवैध रूप से संचालित विद्यालयों के खिलाफ होगी एफआईआर

अवैध रूप से संचालित विद्यालयों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर 
-जांच समिति ने किया निरीक्षण, नंदगांव क्षेत्र में अमान्य विद्यालय पर की कार्यवाही
   मथुरा । जनपद में अनाधिकृत व अमान्य विद्यालयों के संचालन एवं नियम विरुद्ध निजी कोचिंग की गतिविधियों पर अंकुश लगाये जाने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा संयुक्त रुप से जांच समिति गठित की गई थी जिसके क्रम में 15 अप्रैल को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति, खण्ड शिक्षा अधिकारी गोवर्धन, खण्ड शिक्षा अधिकारी नन्दगांव एवं जिला समन्वयक द्वारा संयुक्त रुप से विकास खण्ड गोवर्धन एवं नंदगांव में निरीक्षण किया गया ।
   बुधवार को श्री बालाजी एजुकेशनल एकेडमी नगला देविया विकास खण्ड गोवर्धन, श्रीकृष्ण गोपाल पब्लिक स्कूल, सौख विकास खंड गोवर्धन, आरएसबी पब्लिक स्कूल नाहरा (बन्द पाया गया) बरसाना विकास खण्ड नंदगांव एवं श्री बरसाना धाम गुरुकुलम यादव मोहल्ला बरसाना नंदगांव के विद्यालयों का निरीक्षण किया गया जिसमें उपरोक्त विद्यालय के अन्तर्गत बगैर मान्यता के विद्यालय संचालन एवं कक्षाओं के संचालन को तत्काल बन्द कराये जाने के लिए निर्देशित किया गया है ।
   जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने खण्ड शिक्षा अधिकारी गोवर्धन एवं नंदगांव को निर्देशित किया है कि बगैर मान्यता के अवैध रुप से संचालित विद्यालयों एवं कक्षाओं को बंद कराये जाने के लिए संबंधित विद्यालयों के प्रबन्धक, प्रधानाध्यापकों को नोटिस निर्गत करते हुये अवैध रुप से संचालित विद्यालयों को तत्काल बन्द कराये जाने की कार्यवाही करना सुनिश्चित करेंगें, साथ ही जिन प्रबंधक, प्रधानाध्यापकों द्वारा अवैध संचालित विद्यालय, कक्षाओं को बन्द नहीं किया जा है तो शासन विभागीय निर्देशों के क्रम में निर्धारित जुर्माना वसूल करते हुये सम्बन्धित थानों सुसंगत धारों में प्राथमिकी दर्ज कराएंगें ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1628899
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.