कांग्रेस ने जिला प्रशासन पर लगाया भेदभाव का आरोप
कांग्रेस ने जिला प्रशासन पर लगाया भेदभाव का आरोप
-जाति, धर्म व पार्टी के आधार पर सर्वे कराने का लगाया आरोप, सौंपा ज्ञापन
मथुरा । कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि जनपद में बरसात और ओलावृष्टि से फसलों में हुए नुकसान के सर्वे में सरकार ने भेदभाव किया है, जाति, धर्म व पार्टी के आधार पर सर्वे कराया गया है, किसानों के बीच भेदभाव किया गया है, शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा और किसानों के साथ हो रहे भेदभाव के मुद्दे को उठाया है ।
पूर्व जिलाध्यक्ष एवं अलीगढ़ कोऑर्डिनेटर चौधरी भगवान सिंह वर्मा ने कहा कि आज देश का अन्नदाता प्राकृतिक आपदाओं, महंगाई और सरकारी उपेक्षा का शिकार हो रहा है, हाल ही हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की तैयार फसलों को बडा नुकसान पहुंचाया है जिसमें विशेष रूप से गोवर्धन, छाता, बल्देव, मांट विधानसभा क्षेत्र के किसानों को नुकसान पहुंचा है, वहां के किसानों की मेहनत व उम्मीदें दोनों प्रकृति की मार से टूट गई हैं, कहा कि सरकार किसानों की पीड़ा के प्रति संवेदनहीन बनी हुई है जबकि किसान आर्थिक संकट के साथ मानसिक पीड़ा भी झेल रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार द्वारा किसानों की फसलों को मुआवज़े के लिए फसलों का जो सर्वे कराया गया है, वह जाति धर्म के व पार्टी के आधार पर सर्वे कराया गया है, भाजपा सरकार ने सर्वे में किसानों के साथ भेदभाव किया गया है, किसानों को 2 लाख रुपये प्रति एकड़ मुआवजा व सरकारी ऋण व बिजली बिल माफ़ किया जाय तथा किसानों से की जा रही रिकवरी को तुरंत रोका जाए, इस दौरान ठाकुर साहब सिंह, दीपक पाठक, नसीर अहमद फारुकी, राजू अब्बासी, बदन सिंह, विनोद आर्य, बृजेश शर्मा, राम भरोसे चौधरी, धर्मबीर सिंह सोलंकी, रामदेव सोलंकी, सोबरन सिंह, सलमान चौधरी, अखलाक चौधरी, शिवराम सिंह प्रधान, सचेन्द कुमार गौतम, वीरपाल सिंह खरे, विजय सिंह लोधी, चिरागद्दीन, इन्द्रजीत गौतम, नसीरुद्दीन अब्बासी, रोशनलाल, राजेंद्र प्रसाद बाल्मीकि, प्रिय पाल सिंह, उमेश चन्द्र शर्मा, उमाकांत शर्मा, कपिल शर्मा आदि मौजूद रहे ।







.jpeg)









