शॉर्ट सर्किट से जलकर राख हुई 24 बीघा गेहूं की फसल

शॉर्ट सर्किट से जलकर राख हुई 24 बीघा गेहूं की फसल
-सूचना के बाद भी नहीं पहुंचा कोई अधिकारी, ग्रामीणों ने लगाया आरोप
   मथुरा । सौंख रोड स्थित ग्राम सलेमपुर में बिजली के तारों से हुए शॉर्ट सर्किट ने एक गरीब किसान की उम्मीदों पर पानी फेर दिया, शनिवार को अचानक खेत में लगी भीषण आग में किसान की करीब 24 बीघा गेहूं की तैयार फसल जलकर खाक हो गई, ग्रामीणों की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक सब कुछ बर्बाद हो चुका था ।
  किसान रामदास और हाकिम सिंह के खेत के ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइनों में शॉर्ट सर्किट हुआ जिससे निकली चिंगारी सूखी फसल पर जा गिरी, तेज हवा के चलते आग ने चंद मिनटों में ही रौद्र रूप ले लिया, ग्रामीणों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को फोन किया लेकिन संपर्क नहीं हो सका, स्थिति बिगड़ती देख किसान का भाई हाकिम सिंह खुद भागकर फायर ब्रिगेड कार्यालय पहुंचा और दमकल की गाड़ी लेकर आया, हालांकि जब तक दमकल मौके पर पहुंची, तब तक पूरी फसल जलकर राख हो चुकी थी।
  फसल की बर्बादी देख किसान रामदास और उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, पीड़ित किसानों का कहना है कि उन्होंने साल भर खून-पसीना एक कर बच्चों के निवाले के लिए यह फसल उगाई थी, जो बिजली विभाग की लापरवाही की भेंट चढ़ गई, किसानों ने रोते हुए बताया कि घटना की जानकारी देने के बावजूद कोई भी प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ित किसान को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है, पीड़ित किसान रामदास का कहना है कि खेत में आग लगते ही हमने अधिकारियों को फोन किया लेकिन कोई नहीं आया, भाई खुद जाकर दमकल लेकर आया, तब तक सब जल चुका था, अब हम साल भर बच्चों को क्या खिलाएंगे ? हमारी पूरी मेहनत और जमापूंजी इस आग में खत्म हो गई ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1646134
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.