एसडीएम ने की ओवरलोड बालू वाहनों पर कार्रवाई, 5 वाहन जब्त
एसडीएम ने की ओवरलोड बालू वाहनों पर कार्रवाई, 5 वाहन जब्त
मथुरा । जनपद में ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है, इसी क्रम में मांट क्षेत्र में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान ओवरलोड बालू लेकर जा रहे पांच वाहनों को पकड़कर कार्रवाई की गई, इस कार्रवाई से क्षेत्र में ओवरलोड वाहन चालकों में हड़कंप मच गया है ।
मांट की एसडीएम दीपिका मेहर क्षेत्र का निरीक्षण कर रही थीं, इसी दौरान मांट-राया मार्ग पर उन्हें ओवरलोड बालू लेकर जा रही दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां दिखाई दीं, एसडीएम ने संदेह होने की स्थिति पर वाहनों को रुकवाकर जांच की जिसमें दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियां ओवरलोड पाई गईं, इसके बाद उन्हें कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई, इसके बाद एसडीएम टीम के साथ नौहझील-राया मार्ग की ओर बढ़ीं, टैंटीगांव के समीप भी प्रशासन के सामने ओवरलोडिंग के मामले आए, यहां दो और ट्रैक्टर-ट्रॉलियां तथा एक ट्रक ट्रेलर बालू से ओवरलोड पाया गया ।
जांच के बाद इन सभी वाहनों को भी पकड़ लिया गया, कार्रवाई के बाद पकड़े गए तीन वाहनों को सुरीर कोतवाली में खड़ा कराया गया जबकि दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को मांट थाने में खड़ा कराया गया है, साथ ही ओवरलोडिंग से संबंधित विभागीय अधिकारियों को सूचना देकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है, अभियान के दौरान तहसीलदार बृजेश कुमार और कानूनगो नरेश कुमार भी मौके पर मौजूद रहे और उन्होंने प्रशासनिक टीम के साथ मिलकर जांच प्रक्रिया को पूरा कराया ।







.jpeg)









