नारी शक्ति वंदन संशोधन बिल गिराने पर भाजपा ने की आलोचना
नारी शक्ति वंदन संशोधन बिल गिराने पर भाजपा ने की आलोचना
मथुरा । गत दिवस लोकसभा में नारी शक्ति वंदन संशोधन बिल गिरने पर भाजपा के मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने विपक्ष पर तीखा प्रहार किया है, लोकसभा में नारी शक्ति वंदन (महिला आरक्षण) संशोधन बिल पारित नही हो पाने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है, इस घटनाक्रम को महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्याय बताते हुए विपक्ष की मंशा पर गंभीर सवाल उठाए हैं ।
श्याम शर्मा ने कहा कि यह बिल देश की माताओं-बहनों को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल था लेकिन विपक्ष ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के चलते इसका समर्थन नहीं किया, उन्होंने आरोप लगाया कि वर्षों से महिला आरक्षण की बात करने वाला विपक्ष, जब इसे लागू करने का अवसर आया तो पीछे हट गया जिससे विपक्ष का असली चेहरा देश के सामने आ गया है ।
उन्होंने कहा कि जो राजनीतिक दल महिलाओं के अधिकारों की बात करते हैं, वही आज उनके सशक्तिकरण के सबसे बड़े अवरोधक बन गए हैं, यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि राजनीति के कारण एक ऐतिहासिक अवसर हाथ से निकल गया, भाजपा मीडिया प्रभारी ने आगे कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं के उत्थान और समान भागीदारी के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे, उन्होंने विश्वास जताया कि देश की जनता इस मुद्दे पर विपक्ष को जवाब देगी ।







.jpeg)









