पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में "दलालों का दखल"

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में "दलालों का दखल"
-परियोजना अधिकारी यूपी नेडा ने की लोगों से सतर्क रहने की अपील
   मथुरा । परियोजना अधिकारी यूपी नेडा एसके वर्मा ने अवगत कराया है कि भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना जनपद में संचालित है, उन्होंने लोगों से अपील की है कि जनपद में कुछ अपंजीकृत, अनाधिकृत व्यक्ति, दलाल योजना के अंतर्गत उपभोक्ताओं को भ्रमित कर रहे हैं, उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनान्तर्गत वेंडर्स का चयन सावधानीपूर्वक करें तथा योजना का पूर्ण लाभ उठायें, योजना में भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है ।
   उन्होंने बताया कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनान्तर्गत निजी घरेलू आवासों पर ऑन ग्रिड रूफटॉप सोलर पावर प्लांट की स्थापना का कार्य एमएनआरई व यूपीनेडा में पंजीकृत वेंडर्स के माध्यम से कराया जा रहा है, देखने में आया है कि जनपद के बाहर, दूरस्थ जनपद के वेण्डर्स द्वारा स्थापित कराये जा रहे रूफटॉप सोलर पावर प्लान्ट में एएमसी, वार्षिक अनुरक्षण, मरम्मत कार्य समय पर नहीं किया जाता अथवा किया ही नहीं जाता जिससे उपभोक्ता अनावश्यक परेशान रहता है जिस कारण से योजना पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है, पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजनान्तर्गत समस्त कार्य ऑनलाइन किया जाता है, आवश्यक है कि उपभोक्ता योजना के अन्तर्गत स्थानीय वेण्डर्स का चयन ही करें जिससे अनावश्यक व्यवधान से बचा जा सके ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1673651
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.