बैलेंस खत्म होने के बाद भी 3 दिन तक नहीं कटेगी बिजली

बैलेंस खत्म होने के बाद भी 3 दिन तक नहीं कटेगी बिजली
-बिजली मंत्री ए0 के0 शर्मा ने जानकारी देते हुए बताई विस्तृत योजना
   मथुरा । प्रदेश में विद्युत उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिल गई है, अब स्मार्ट मीटर में बैलेंस खत्म होने के तुरंत बाद बिजली सप्लाई नहीं काटी जाएगी, नई व्यवस्था के तहत बैलेंस खत्म होने के बाद भी अधिकतम तीन दिन तक या 200 रुपये तक की बिजली (दो किलोवाट लोड तक) जारी रहेगी, उपभोक्ताओं को समय पर जानकारी देने के लिए पांच स्तर का मैसेज अलर्ट सिस्टम लागू किया जाएगा ।
    जब मीटर का बैलेंस 30 प्रतिशत रह जाएगा तब पहला मैसेज भेजा जाएगा, इसके बाद 10 प्रतिशत बैलेंस होने पर दूसरा मैसेज आएगा, बैलेंस पूरी तरह खत्म होने पर तीसरा मैसेज भेजा जाएगा, बिजली काटने से एक दिन पहले चौथा मैसेज भेजा जाएगा और कनेक्शन कटने के बाद पांचवां मैसेज उपभोक्ता को मिलेगा, सरकार ने यह भी तय किया है कि रविवार और अन्य छुट्टी के दिनों में किसी भी हालत में बिजली कनेक्शन नहीं काटा जाएगा, चाहे मीटर का बैलेंस खत्म ही क्यों न हो । 
    ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा ने रविवार को समीक्षा बैठक में यह फैसला लिया, उन्होंने कहा कि जिन घरों में हाल ही में स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं, वहां उपभोक्ताओं को अतिरिक्त समय दिया जाएगा, ऐसे घरों में करीब 15 दिन का कन्वर्जन टाइम मिलेगा और उसके बाद भी 30 दिन तक बिजली कनेक्शन नहीं काटा जाएगा यानी कुल 45 दिन तक बिजली सप्लाई जारी रहेगी, दरअसल पहले बैलेंस खत्म होते ही स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं की बिजली तुरंत कट जा रही थी, इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही थी और कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन भी हुए, जनप्रतिनिधियों ने भी स्मार्ट मीटर में तकनीकी खामियों की जानकारी सरकार को दी थी, समस्याओं को देखते हुए सरकार ने फिलहाल स्मार्ट मीटर की प्रक्रिया पर रोक लगा दी है और उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए यह नई व्यवस्था लागू की है ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1673650
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.