ब्रज चौरासी कोसी परिक्रमा 17 मई से होगी प्रारंभ
ब्रज चौरासी कोसी परिक्रमा 17 मई से होगी प्रारंभ
मथुरा । ब्रज चौरासी कोस की अंतर्वेदी परिक्रमा के लिए लगभग 6000 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भारत सरकार के परिवहन विभाग में लंबित है जबकि बहिर्वेदी परिक्रमा मार्ग का प्रस्ताव मुख्यमंत्री के निर्देश पर तैयार कर राज्य शासन को भेजा गया है, 17 मई से प्रारंभ होने जा रही अधिक मास परिक्रमा के दृष्टिगत परिषद ने पड़ाव स्थलों पर ठंडे पेयजल, शौचालय एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्णय लिया है ।
इसके अतिरिक्त मानसी गंगा के सौंदर्यीकरण एवं पुनरुद्धार के लिए कॉर्पाेरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत टाटा समूह के सहयोग से कार्य कराए जाने की तैयारी की जा रही है, बैठक में समग्र रूप से ब्रज क्षेत्र के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन विकास को गति देने के लिए प्रस्तावित शासन को भेजे जा रहे हैं, बैठक में यह भी अवगत कराया गया कि भविष्य में नंदगांव में रोपवे निर्माण, गोकुल में लगभग 7 किलोमीटर लंबे परिक्रमा मार्ग का सुधार तथा नंद भवन के पीछे प्राचीन घाट के पुनरुद्धार की योजना है, राज्य पुरातत्व विभाग के अधीन सौंख टीला की बाउंड्री कर उसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने तथा गोविंद नगर क्षेत्र में रेल लाइन के किनारे स्थित उत्खनन स्थल पर बाउंड्री वॉल, लैंडस्केपिंग, पार्किंग एवं लघु संग्रहालय निर्माण की योजना भी तैयार की गई है ।







.jpeg)









