खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने संग्रहित किये 6 नमूने, जांच को भेजे
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने संग्रहित किये 6 नमूने, जांच को भेजे
मथुरा । ब्रज में पर्यटकों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है, भीड भाड बढ़ने से संसाधनों पर दबाव बना है, सबसे ज्यादा दबाव खानपान की वस्तुओं पर देखने को मिल रहा है, जनपद में विगत दशक में दुग्ध उत्पादन में वृद्धि देखने को नहीं मिली है लेकिन यहां भीड़ का बेजा दबाव जरूर बना रहता है, ऐसे में खानपान की वस्तुओं में मिलावटखोरी होना आम बात है, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के लिए दुग्ध उत्पादों की शुद्धता सुनिश्चित करना चुनौती पूर्ण हो गया है।
आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, लखनऊ एवं जिलाधिकारी के आदेश पर आमजन एवं आने वाले श्रृद्धालुओं को स्वच्छ व गुणवत्ता युक्त खाद्य व पेय पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय धीरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्ञान पाल सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा सचल दल के सदस्यों खाद्य सुरक्षा अधिकारी जितेंद्र सिंह, दलवीर सिंह, अरुण कुमार राणा, धर्मेन्द्र सिंह, राम नरेश एवं मोहर सिंह द्वारा तहसील छाता में पैगांव रोड ग्राम विशंभरा स्थित एस के डी डेयरी से दूध के दो नमूने, क्रीम का एक नमूना तथा आर एस डी पनीर भंडार से दो पनीर, एक मिश्रित दूध का नमूना लिया गया, कुल 6 नमूने संग्रहित किए गए हैं, संग्रहित नमूनें जांच हेतु राजकीय खाद्य प्रयोगशाला प्रेषित किये जा रहे हैं, जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जायेगी।







.jpeg)









