कचहरी रोड : तेज रफ्तार कारों की जबरदस्त भिड़ंत

कचहरी रोड : तेज रफ्तार कारों की जबरदस्त भिड़ंत
-सबसे सुरक्षित क्षेत्र में हुआ हादसा, युवती और चालक घायल, किये भर्ती
   मथुरा । शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले इलाकों में शुमार एसएसपी दफ्तर के पास बुधवार देर रात शराब के नशे में धुत कुछ युवकों ने कहर बरपाया, रफ्तार के इस कहर का शिकार सदर क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की कार बनी, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारों के अगले हिस्से मलबे के ढेर में तब्दील हो गए, हालांकि गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई लेकिन युवती समेत कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं ।
   प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोविंदपुर क्षेत्र के कुछ युवक बलेनो कार में सवार होकर तेज रफ्तार में जा रहे थे, गाड़ी में सवार युवक शराब के नशे में पूरी तरह धुत थे, तेज रफ्तार और अनियंत्रित होने के कारण बलेनो चालक ने अपना संतुलन खो दिया और सामने से आ रही युवती की क्रेटा कार में जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग घबराकर बाहर निकल आए, दुर्घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर बाजार पुलिस और घायलों के परिजन तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए ।
   पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात व्यवस्था को सुचारु कराया, घायल युवती और चालक को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है, घटना के संबंध में थाना सदर पुलिस का कहना है कि फिलहाल घायलों के इलाज को प्राथमिकता दी जा रही है, अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जैसे ही पीड़ित पक्ष की ओर से लिखित तहरीर प्राप्त होगी, नशे में गाड़ी चलाकर जान जोखिम में डालने वाले इन युवकों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1677039
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.