नगर पंचायत को 15 साल बाद आई बस्ती की याद, अब होंगे विकास कार्य

नगर पंचायत को 15 साल बाद आई बस्ती की याद, अब होंगे विकास कार्य
-सड़क निर्माण, पानी निकासी को पंप स्टोरेज टैंक निर्माण का चेयरमैन ने किया शिलान्यास
   गोवर्धन (मथुरा) । कस्बा में विगत 15 वर्षों से बदतर हालात का सामना कर रहे हरिजन बस्ती के नागरिकों की समस्या का समाधान शुक्रवार से शुरू हो गया है, हरिजन बस्ती में सड़क और नाला निर्माण, गंदे पानी निकासी के लिए स्टोरेज टैंक निर्माण कार्य का शुभारंभ नगर पंचायत चेयरमैन प्रभा देवी शर्मा ने महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा के सामने पूजा अर्चना के साथ किया ।
  कस्बा के बरसाना रोड स्थित हरिजन मोहल्ला में विगत 15 वर्षों से नालियों से गंदे पानी की समुचित निकासी नही हो पाने की बजह से जलभराव रहने के साथ ही गंदगी बनी रहती थी, नगर पंचायत चेयरमैन प्रभा देवी शर्मा ने हरिजन बस्ती में नाला निर्माण सहित आर सी सी सड़क निर्माण व नाले के पानी को एकत्रित करने के किए स्टोरेज टैंक निर्माण कार्य का पूजा अर्चना उपरांत नारियल फोड़कर शुभारंभ किया, अब जल्द ही गंदगी का सामना कर रहे हारिज बस्ती के लोगों की समस्या का समाधान होने की उम्मीद जाग गई है । 
  पूजा उपरांत हरिजन बगीची के महंत रविंद्र गिरि ने चेयरमैन प्रभा देवी शर्मा, सभासदों व स्थानीय नागरिकों की उपस्थित में नारियल फोड़ कर कार्य का शुभारंभ किया, चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष लंबरदार ने बताया कि 21 लाख की लगात से बरसाना रोड से भगवान दास के घर तक आरसीसी सड़क और नाला निर्माण होगा, वही करीब 10 लाख की लगात से नाले के पानी को निकालने के किए पंपिंग स्टोर टैंक निर्माण कार्य होगा, बताया कि हरिजन बस्ती सड़क से गहराई में होने के कारण जलनिकासी नही हो पाने के कारण हर समय गंदगी बनी रहती थी, सभासद सुरेंद्र गुप्ता बिरजो, सभासद महावीर सिंह, सभासद गजेंद्र अग्रवाल, सभासद राजू वाल्मीकि, दिलीप मेट, छीतर सिंह मेट, प्रीतम बाल्मीकि, बन्नो वाल्मीकि, गप्पा बाल्मीकि, भोला बाल्मीकि, लक्ष्मण वाल्मीकि, राधाकृष्ण, भोला बाल्मीकि, अशोक, राहुल, लिपिक मोहन श्याम अग्रवाल, नानक चंद शर्मा आदि उपस्थित रहे ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1678886
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.