सैनी समाज की हुई बैठक, पुलिस पर लगाया आरोप, 27 को करेंगे प्रदर्शन

सैनी समाज की हुई बैठक, पुलिस पर लगाया आरोप, 27 को करेंगे प्रदर्शन
-सैनी सभा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट महेश सैनी के घर पर फायरिंग से जुडा है मामला
  मथुरा । थाना जैंत के ग्राम राजपुर में सैनी सभा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट महेश सैनी के घर पर 21 अप्रैल को हुई फायरिंग और पुलिस की एकतरफा कार्यवाही के विरोध में सैनी समाज ने बड़े आन्दोलन का ऐलान किया है, चामुंडा कॉलोनी स्थित महाराजा सूर्यसेन सैनी पब्लिक स्कूल में पार्षद लक्ष्मण सैनी की अध्यक्षता व ओमप्रकाश सैनी के संचालन में पंचायत आयोजित हुई ।
   पंचायत में बताया गया कि 21 अप्रैल को जिलाध्यक्ष महेश सैनी के राजपुर स्थित आवास पर पूर्व विधायक कारिंदा सिंह के रिश्तेदार एवं भाजपा समर्थकों सहित दर्जनों हथियारबंद लोगों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दहशत फैलाई थी, आरोप है कि थाना जैंत पुलिस ने पीड़ित सैनी समाज की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत नहीं किया बल्कि उल्टा एकतरफा कार्यवाही कर पीड़ित पक्ष को ही परेशान किया जा रहा है ।
   पुलिस की इस कार्यवाही से आक्रोशित सैनी समाज के बंधुओं ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि 27 अप्रैल को प्रातः 10 बजे से राजकीय छात्रावास स्थित वट वृक्ष के नीचे महात्मा ज्योतिराव फुले विकास समिति के अध्यक्ष रमेश सैनी के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, इसके बाद एसएसपी कार्यालय का घेराव कर दोषियों पर तत्काल मुकदमा दर्ज करने की मांग की जाएगी, इस दौरान बाबू लाल सैनी, रमेश चंद्र सैनी, अनिल सैनी, बुद्धि लाल सैनी, पूर्व प्रधान पवन सैनी, शरद सैनी, मुकेश सैनी, ओमप्रकाश सैनी, विष्णु सैनी, क्षम्मन लाल सैनी, संतोष सैनी, घनश्याम सैनी, पवन सैनी, श्याम लाल सैनी, राजेन्द्र प्रसाद सैनी, ओमप्रकाश सैनी, अशोक कुमार सैनी, ओमवीर सैनी, राम स्वरूप सैनी, कैलाश सैनी, पीतम सैनी, राजेश सैनी सहित सैकड़ों समाज बंधु मौजूद रहे ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1678890
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.