नगर निगम ने की प्रदेश में रिकार्ड वसूली, वसूली में मनमानी का भी आरोप
नगर निगम ने की प्रदेश में रिकार्ड वसूली, वसूली में मनमानी का भी आरोप
-पहले मनमाने टेक्स भेजे फिर कैंप लगाकर किया समायोजन, रजिस्ट्रेशन के बाद भी वसूला पार्किंग शुल्क
मथुरा । नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश के नगर निगमों में राजस्व वसूली के मामले में दूसरा स्थान हासिल किया है, यह उपलब्धि नगर आयुक्त जगप्रवेश के कुशल नेतृत्व और अधिकारियों-कर्मचारियों की लगातार मेहनत का परिणाम मानी जा रही है, इस वित्त वर्ष में नगर निगम ने 148 करोड रूपये की रिकार्ड वसूली की ।

नगर निगम के इस प्रदर्शन को शहरी प्रशासन के लिए एक मिसाल माना जा रहा है जिससे आने वाले समय में अन्य नगर निगमों को भी प्रेरणा मिलेगी, उत्तर प्रदेश के 17 निगम में गोरखपुर नगर निगम पहले पायदान पर रही है जबकि अलीगढ़ अंतिम पायदान पर है, वहीं दूसरी ओर मथुरा के गोवर्धन चौराहे पर ई रिक्शा चालकों से कथित अवैध वसूली का भी मामला सामने आया है, मथुरा वृंदावन ऑटो ई रिक्शा ड्राइवर एसोसिएशन ने शुक्रवार दोपहर नगर निगम के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा ।
एसोसिएशन का दावा है कि निगम के नाम पर चालकों से जबरन शुल्क वसूला जा रहा है, ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि शहर के विभिन्न स्थानों पर तैनात कुछ कर्मचारी ई रिक्शा चालकों को रोककर प्रतिदिन लगभग 50 रुपये की वसूली करते हैं, इससे पहले नगर निगम ने रजिस्ट्रेशन के नाम पर प्रति ऑटो ई रिक्सा से तीन हजार रूपये वसूले थे, इससे पहले नगर निगम ने हाउस टेक्स और वाटर टेक्स में भी जमकर मनमानी की, पहले ओने पैने बिल भेज गये, इसके बाद संशोधन के नाम पर मनमानी हुई, यहां तक कि गली-गली कैंप तक लगाने पडे ।







.jpeg)









