सपाइयों ने किया अवैध पार्किंग वसूली के खिलाफ प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

सपाइयों ने किया अवैध पार्किंग वसूली के खिलाफ प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
  मथुरा । नगर निगम क्षेत्र में पार्किंग ठेकेदारों द्वारा कथित रूप से की जा रही अवैध वसूली और गुंडा टैक्स के विरोध में समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने जोरदार आवाज उठाई, प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त के नाम अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी उग्र आंदोलन करेगी, ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि मंडी चौराहा, गोवर्धन चौराहा और नरहोली चौराहा सहित कई क्षेत्रों में पार्किंग ठेकेदार नियमों की अनदेखी कर आम जनता और वाहन चालकों से जबरन वसूली कर रहे हैं । 
  समाजवादी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव भारत भूषण शर्मा ने कहा कि ई निविदा की शर्तों के अनुसार शुल्क केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही लिया जा सकता है लेकिन यहां मुख्य मार्गों से गुजरने वाले वाहनों से भी पैसा वसूला जा रहा है, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सिटी मजिस्ट्रेट के आदेशों के बावजूद सब्जी मंडी में एंट्री टैक्स के नाम पर अवैध वसूली जारी है, मामले को गंभीरता से लेते हुए अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि शिकायत की तत्काल जांच कराई जाएगी और यदि ठेकेदार दोषी पाए गए तो उनके टेंडर निरस्त कर सख्त कार्रवाई की जाएगी ।
   महानगर महासचिव रवि यादव ने कहा कि ई-रिक्शा और ऑटो चालकों से रोजाना 50 से 100 रुपये की वसूली गरीबों के साथ अन्याय है, यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव विभोर गौतम और लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव पवन चौधरी ने आरोप लगाया कि वसूली करने वाले कर्मियों के पास न तो वर्दी है और न ही पहचान पत्र है जिससे आम लोगों के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं, पूर्व जिलाध्यक्ष राघवेंद्र ठाकुर और महानगर अध्यक्ष इमरान अब्बास ने दोषी ठेकेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की, लोहिया वाहिनी के महानगर अध्यक्ष रवि दिवाकर, सपा नेता शाहिद अल्वी, रचित शर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता ने चेतावनी दी है कि यदि अवैध वसूली पर जल्द रोक नहीं लगी तो सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1685499
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.