वृद्ध की हत्या के आरोप में पत्नी, तीन बेटों को किया गिरफ्तार

वृद्ध की हत्या के आरोप में पत्नी, तीन बेटों को किया गिरफ्तार
   मथुरा । जनपद के सौंख कस्बे में पांच दिन पहले हुई वृद्ध की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी और बेटों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जांच में सामने आया है कि वृद्ध शराब पीने के आदी थे, इसको लेकर घर में झगड़ा होता था, इसी झगड़े में आरोपियों ने वृद्ध के गले में साफी डालकर उन्हें दूर करने का प्रयास किया था जिसके चलते उनकी मौत हो गई, मौत के बाद वृद्ध के शव को पड़ोसी के घर के पास फेंक दिया था। 
   थाना मगोर्रा के गांव नगला ऊंचागांव में वृद्ध भोहरे सिंह (65) की हत्या के मामले में पत्नी संतोष देवी, पुत्र सौरभ, रोहित, राहुल और पड़ोसी बृजेश को पुलिस ने सोन चौराहा से गिरफ्तार किया है, जानकारी के अनुसार भोहरे सिंह शराब पीने का आदी था, विगत मंगलवार देर रात शराब पीकर परिजन से झगड़ा कर रहे थे, इसी दौरान हाथापाई में उनकी मौत हो गई ।
   आरोप है कि मारपीट के दौरान परिजन ने भोहरे सिंह के गले में साफी डालकर झगड़े से दूर करने का प्रयास किया तो उनकी मौके पर मौत हो गई, इसके बाद पुत्र राहुल, रोहित, सौरभ, पत्नी संतोष देवी और पड़ोसी बृजेश ने आपराधिक षड्यंत्र करके वृद्ध के गले को रस्सा डालकर कमरे लटकाया जिससे लगे कि किसी ने रस्सी से गला दबाकर हत्या की है, इसके बाद आरोपियों ने शव को पड़ोसी के घर के सामने तालाब के किनारे रख दिया, सीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि भोहरे सिंह की हत्या के आरोप में उनकी पत्नी, सहयोगी पड़ोसी और तीन बेटों को गिरफ्तार किया गया है ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1685519
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.