मथुरा : सेहत से हो रहा खिलवाड़, दो दिन में पकड़ा 5 लाख का सिंथेटिक पनीर

मथुरा : सेहत से हो रहा खिलवाड़, दो दिन में पकड़ा 5 लाख का सिंथेटिक पनीर 
-खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा की गई छापामार कार्यवाही, लिए नमूने
   मथुरा । जनपद में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने दो दिन में पांच लाख का पनीर नष्ट कराया है, हालांकि इस बीच माफिया ने करोड़ों का पनीर जनता के बीच खपा दिया, सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय धीरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन तथा मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्ञानपाल सिंह के नेतृत्व में खाद्य सचल दल के सदस्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरूण कुमार, राम नरेश, धर्मेन्द्र सिंह, मोहर सिंह कुशवाह एवं भरत सिंह द्वारा गोपाल बाग, कोसीकलां स्थित बृजवासी डेयरी का निरीक्षण किया गया, डेरी पर मालिक अनुपस्थित पाया गया ।


   मौके पर कार्यरत कर्मचारी सुरेश कुमार पुत्र गोविन्द राम निवासी कोसीकलां को छोड़कर अन्य व्यक्ति टीम को देखकर भाग गये जिसने पूछताछ करने पर फर्म के मालिक का नाम मुबारिक पुत्र अब्दुल्ला निवासी कोसीकलां जनपद मथुरा बताया, मौके पर अवैध रूप से बिना खाद्य लाइसेंस प्राप्त कर रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, सोयाबीन मिल्क आदि अपमिश्रण का प्रयोग कर अस्वच्छकार परिस्थितियों में पनीर का निर्माण होते हुए पाया गया, निरीक्षण के दौरान टीम द्वारा पनीर के तीन, मिश्रित दूध के दो, स्किम्ड मिल्क पाउडर, मिल्क क्रीम, रिफाइंड पामोलीन ऑयल व सोयाबीन दूध का एक एक नमूना संग्रहित किया गया ।
  वहीं मौके पर अस्वच्छकार परिस्थितियों में भंडारित लगभग 900 किलोग्राम पनीर जिसका अनुमानित मूल्य लगभग तीन लाख को जब्त कर खाद्य कारोबारकर्ता के कर्मचारी सुरेश की अभिरक्षा में दिया गया है, खाद्य कारोबारी के उपस्थित होने पर जब्त पनीर के विनष्टीकरण की कार्रवाई करायी जाएगी, अवैध रूप से संचालित पनीर निर्माण इकाई को सील कर दिया गया है एवं बिना खाद्य लाइसेंस प्राप्त कर खाद्य कारोबार संचालन का वाद दायर करने की प्रक्रिया में है, इसके अतिरिक्त जितेन्द्र सिंह खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा श्री बांके बिहारी मंदिर के निकट गली नंम्बर 21 में गौरव डेयरी तथा कृष्णा मिष्ठान भंडार से पेड़ा का एक एक नमूना संग्रहित किया गया, संग्रहित किये कुल 11 नमूने संग्रहित कर खाद्य प्रयोगशाला प्रेषित कर दिए गये हैं, जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जायेगी, इससे पहले सोमवार को टीम ने दो लाख रूपये का पनरी नष्ट कराया था ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1685516
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.