व्यापारी वर्ग देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है-संदीप बंसल
व्यापारी वर्ग देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है-संदीप बंसल
-भारतीय उद्योग व्यापार मंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष के वृंदावन आगमन पर किया भव्य स्वागत
मथुरा । अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के वृंदावन आगमन पर स्थानीय व्यापारियों ने उनका भव्य स्वागत किया, शहर के एक प्रतिष्ठित होटल में आयोजित सम्मान समारोह में सभी व्यापारियों ने एक स्वर में संगठन की मजबूती, व्यापारी हितों की रक्षा और व्यापारिक समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि व्यापारी वर्ग देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार देश का सैनिक सीमाओं की रक्षा कर राष्ट्र की सुरक्षा सुनिश्चित करता है, उसी प्रकार व्यापारी समाज देश की आर्थिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में अपनी अहम भूमिका निभाता है, व्यापारी वर्ग अपने व्यवसाय के माध्यम से सरकार को कर देकर राष्ट्र निर्माण में निरंतर योगदान देता है इसलिए उसकी समस्याओं की अनदेखी किसी भी स्थिति में उचित नहीं है, कहा कि वर्तमान समय में व्यापारी समाज अनेक चुनौतियों से जूझ रहा है, बाजारों में अव्यवस्थित यातायात, अतिक्रमण, पार्किंग की कमी, प्रशासनिक उपेक्षा और व्यापारिक असुविधाएं व्यापारियों के सामने बड़ी समस्याएं बनकर खड़ी हैं, समस्याओं के समाधान के लिए संगठन हर स्तर पर गंभीरता से कार्य कर रहा है और व्यापारियों की आवाज को शासन-प्रशासन तक मजबूती के साथ पहुंचाया जाएगा ।
द ट्रेडर्स एसोसिएशन मथुरा के अध्यक्ष चिराग अग्रवाल ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आश्वस्त किया है कि व्यापारी हितों की रक्षा संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे, उन्होंने कहा कि व्यापारी समाज को संगठित रहकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठानी होगी, तभी समस्याओं का प्रभावी समाधान संभव है, नगर अध्यक्ष पवन ठाकुर ने बताया कि संदीप बंसल ने स्थानीय व्यापारियों की समस्याओं को जिस गंभीरता से सुना, वह संगठन की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है, उन्होंने बताया कि वृंदावन के व्यापारियों की प्रमुख समस्याएं यातायात व्यवस्था, बाजारों में अतिक्रमण, पार्किंग की भारी कमी तथा प्रशासनिक अनदेखी विस्तार से रखी गईं, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया है कि वह लखनऊ स्तर पर संबंधित अधिकारियों एवं प्रशासनिक तंत्र को वृंदावन की व्यापारिक समस्याओं से अवगत कराएंगे ताकि शीघ्र समाधान की दिशा में ठोस और प्रभावी कदम उठाए जा सकें, इससे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुष्पगुच्छ, पटुका एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर जोरदार स्वागत किया, अनिता अग्रवाल, शुभम आदि व्यापारी उपस्थित रहे ।







.jpeg)









