गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग, कैबिनेट मंत्री को सौंपा ज्ञापन
गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग, कैबिनेट मंत्री को सौंपा ज्ञापन
वृंदावन (मथुरा) । धर्म रक्षा संघ का एक प्रतिनिधिमंडल धर्म रक्षा संघ मातृशक्ति की राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी ध्यानमूर्ति गिरी महाराज के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के गन्ना विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी के निवास पर गौ हत्या पर प्रतिबंध एवं गौ माता राष्ट्र माता घोषित करने के साथ गांव संरक्षण की मांग लेकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन देने के लिए पहुंचा।
मातृ शक्ति की राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर ध्यानमूर्ति गिरि महाराज ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश और केंद्र में सनातनी सरकार हैं, यह सनातन के लिए स्वर्ण युग जैसा है, ऐसे में गौ हत्या पर संपूर्ण राष्ट्र में प्रतिबंध लगा देना चाहिए, राष्ट्रीय संयोजक आचार्य बद्रीश ने कहा कि गाय की रक्षा करने हेतु केन्द्र सरकार को अभिलम्ब गाय को राष्ट्र माता घोषित करना चाहिए ।
कार्यकारी अध्यक्ष महंत मोहिनी बिहारी शरण ने कहा कि वर्तमान युग में गायों की स्थिति बहुत दयनीय है गाय की रक्षा से ही राष्ट्र की रक्षा होगी, राष्ट्रीय महासचिव स्वामी अतुल कृष्ण दास ने कहा कि केंद्र सरकार को गौ रक्षा एवं संवर्धन हेतु गौ सेवा मंत्रालय बनाना चाहिए साथ ही एक गोचर बोर्ड का भी गठन हो जिससे गायों के लिए चारे की पर्याप्त व्यवस्था की जा सके, प्रतिनिधिमंडल में महामंडलेश्वर स्वामी भास्करानंद, महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद, स्वामी हरिओम महाराज आदि शामिल थे ।







.jpeg)









