राया का पींगरी गांव बन गया जुआरियों का बड़ा अड्डा, दबोचे 20 जुआरी
राया का पींगरी गांव बन गया जुआरियों का बड़ा अड्डा, दबोचे 20 जुआरी
-मथुरा पुलिस ने की जुआरियों पर बड़ी कार्यवाही, मकान मालिक मौके फरार
मथुरा । थाना राया क्षेत्र का पींगरी गांव बड़े जुआरियों का बड़ा अड्डा बन गया था, यह अड्डा कितना बड़ा था इसका अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि इलाका पुलिस ने 11 मोटरसाइकिल और तीन लग्जरी कार मौके से बरामद की हैं, पुलिस ने जुआरियों के ऊपर बड़ी कार्यवाही की है, राया में जुआ के बडे अड्डे पर कार्यवाही करते हुए 20 जुआरियों को मौके से पकड लिया, जुआ के फड़ से 4 लाख 80 हजार रुपये की नकदी भी बरामद की गई है, वहीं कई जुआरी मौके से भाग निकले ।
जानकारी के अनुसार, इस जुआ फड़ पर मथुरा के अलावा अन्य जिलों से भी लोग जुआ खेलने आते थे, राया थाना क्षेत्र के पीरी गढ़ी गांव में पुलिस ने बड़े जुआ अड्डे का भंडाफोड़ किया है, योजनाबद्ध तरीके से की गई छापेमारी में पुलिस ने मौके से 20 जुआरियों को दबोचा है, पुलिस ने अड्डे की चारों ओर से घेराबंदी की जिससे दूसरी मंजिल से भी कोई आरोपी भाग नहीं सका, हालांकि मकान मालिक चंद्रपाल पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया, चंद्रपाल लंबे समय से इस जुआ अड्डे का संचालन कर रहा था ।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए जुआरियों में ओमप्रकाश, गौर, राकेश, श्रीफल, रोविन, जीतू, अमीन, अंग्रेज सिंह, बबलू, गोपाल, संजय, सोमेश, हुब्बलाल, सोनू, सुनील, मुकेश, अकबर, नीरज, उमेश और वैभव शामिल हैं, पुलिस ने छापेमारी के दौरान जुआ के फड़ से करीब 4 लाख 80 हजार रुपये नकद, 11 मोटरसाइकिलें, 3 लग्जरी कारें और 16 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, पुलिस फरार मकान मालिक चंद्रपाल की तलाश कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है ।







.jpeg)









