सौंख रोड स्थित ताज होटल में मिली गंदगी, दी गई चेतावनी
सौंख रोड स्थित ताज होटल में मिली गंदगी, दी गई चेतावनी
-खाद्य विभाग की टीम ने मथुरा में खाद्य सुरक्षा को लेकर अपनाया सख्त रुख
मथुरा । खाद्य विभाग की टीम ने शहर में खाद्य सुरक्षा को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए कृष्णा नगर क्षेत्र के सौंख रोड स्थित दो होटलों पर कार्रवाई की, सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय धीरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्ञान पाल सिंह के नेतृत्व में खाद्य सचल दल ने होटल ताज (प्रोपराइटर मोहम्मद आरिफ) एवं ताज होटल (प्रोपराइटर जमील अहमद) का निरीक्षण किया ।
निरीक्षण के दौरान दोनों होटलों में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई, खाना बनाने और परोसने वाले कर्मचारियों की व्यक्तिगत स्वच्छता भी मानकों के अनुरूप नहीं थी, साथ ही उनके स्वास्थ्य प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत नहीं किए गए, इसके अलावा खाना बनाने में इस्तेमाल हो रहे पानी की जांच रिपोर्ट भी उपलब्ध नहीं कराई गई, किचन में अस्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य पदार्थ तैयार होते मिले, खाद्य विभाग ने होटल संचालकों को सुधार नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है ।
खाद्य विभाग की टीम ने स्पष्ट किया गया है कि जब तक निर्धारित कमियों को दूर कर अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की जाती है, तब तक ताज होटल के खाद्य लाइसेंस निलंबित कर कारोबार पर रोक लगा दी जाएगी, वहीं दूसरी कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी जितेन्द्र सिंह और दलवीर सिंह ने श्री बांके बिहारी मंदिर क्षेत्र में गली नंबर 2 स्थित राधा रानी मिष्ठान भंडार और गली नंबर 4 में राम बाबू पेड़े वाले से पेड़े के नमूने लिए, दोनों नमूनों को जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेज दिया गया है, रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी ।







.jpeg)









