मथुरा में अंतरराज्यीय ट्रक चोर गिरोह का हुआ भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

मथुरा में अंतरराज्यीय ट्रक चोर गिरोह का हुआ भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार
-पुलिस ने बरामद किये 90 लाख के इलेक्ट्रॉनिक सामान व चोरी का ट्रक 
-गिरोह ने चोर बाजार में खपाया कंपनियों का कराडों की कीमत का इलेक्ट्रानिक सामान 
    मथुरा । रिफाइनरी पुलिस ने अंतरराज्यीय ट्रक चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी किया गया ट्रक, करीब 90 लाख रुपये कीमत के लैपटॉप, टैबलेट व मोबाइल फोन सहित 80 हजार रुपये नगद भी बरामद किए हैं, गत दिवस 30 अप्रैल को थाना रिफाइनरी पर ट्रक एचआर 55 एक्यू 0672 के चोरी हो जाने के सम्बन्ध में भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 303(2) के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कराया गया था ।
   मुकदमा की विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि फैक्ट्री एरिया के पास एक बाड़े में चोरी का ट्रक छिपाया गया है और कुछ लोग उसमें मौजूद हैं जिस स्थान की पुलिस टीम ने घेराबंदी की व मौके से ट्रक को बरामद किया, चार लोगों को गिरफ्तार किया गया, बरामद ट्रक के अंदर से चुराए गए लाखों के लैपटॉप, टैबलेट, कीमती मोबाईल (कीमत करीब 90 लाख) व अभियुक्तगण से कुल 80 हजार रुपये नकद बरामद किए गए ।
   पुलिस के मुताबिक पूछताछ में अभियुक्त नासिर ने बताया कि वह ट्रक का ड्राइवर है उसके अन्य साथी यह जानकारी करते है कि फ्लिपकार्ट के वेयरहाउस आसपास किस जगह पर है जिसके बाद नासिर को किसी माध्यम से उक्त वेयरहाउस से सामान लाने व ले जाने के लिए लगे ट्रक मालिक से संपर्क कर ड्राइवर की नौकरी ले ली जाती है जिसके बाद उक्त लोग मिलकर गुरुग्राम से कलकत्ता फ्लिपकार्ट वेयरहाउस के लिए जाते है, जहाँ से ये लोग इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम को लोड करते है व ट्रक मे कैसा माल लोड किया गया है ।
   इसकी जानकारी उनको पहले से रहती है जिसके बाद रास्ते में ट्रक को रोककर अभियुक्त मोहब्बत के द्वारा ग्राइंडर की मदद से सील को काटकर हर एक बैग में से एक एक आईटम अपनी अन्य साथियों की मदद से चोरी कर लिया जाता है व ट्रक को साथ लेकर गए सील से यथास्थिति कर दिया जाता है ताकि माल उतरते वक्त वेयरहाउस पर किसी को शक न हो जिसके बाद ट्रक को वेयरहाउस मे ले जाया जाता है जहाँ पर माल उतार दिया जाता है, गिरफ्तारशुदा लोगों ने पुलिस को बताया कि उनके द्वारा पूर्व में हजारो मोबाइल, टैबलेट, लैपटॉप व अन्य इलेक्ट्रॉनिक आइटम को दिल्ली व आगरा के मार्केट में बेचकर लाभ कमाया गया है ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1695416
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.