कांग्रेस चलाएगी गांव-गांव पोल खोल अभियान-मुकेश धनगर
कांग्रेस चलाएगी गांव-गांव पोल खोल अभियान-मुकेश धनगर
-जिला कांग्रेस की बैठक में हुई कार्यक्रमों की समीक्षा, तय की आगामी रूपरेखा
मथुरा । जिला कांग्रेस कमेटी सेठबाड़ा स्थित कार्यालय पर वरिष्ठ महिला कार्यकर्ता ललिता देवी की अध्यक्षता में मासिक बैठक हुई जिसमें लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए पूर्व में हुए कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई, जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि वर्तमान में केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार द्वारा अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए साम्प्रदायिकता फैलाना चाहती है, धर्म के नाम पर राजनीति कर रही है, कांग्रेस जनपद की प्रत्येक विधानसभा एवं ब्लाक स्तर पर जनसंवाद हेतु गांव प्रवास करके भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार का पोल खोल अभियान चलाएगी ।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी 5 मई को बिजली विभाग द्वारा जबरदस्ती लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों के विरोध में धरना प्रदर्शन करेगी, स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं का आक्रोश बढ़ता जा रहा है, शनिवार को लक्ष्मीनगर क्षेत्र में महिलाओं ने बिजली के बढ़े हुए बिलों के विरोध में अनोखा प्रदर्शन किया, उन्होंने अपने घरों से स्मार्ट मीटर उतारकर हाथों में डंडा लिए और सिर पर मीटर रख एक रैली निकाल विरोध प्रदर्शन किया, यह रैली लक्ष्मी नगर स्थित बिजली घर तक पहुंची, जहां महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया, इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने विरोध स्वरूप स्मार्ट मीटरों को सड़क पर फेंककर तोड़ दिया था, स्मार्ट मीटर को लेकर लगातार बढ रहे विरोध को देखते हुए कांग्रेस ने आंदोलन की रणनीति बनाई है, संचालन जिला कांग्रेस महामंत्री वैद्य मनोज गौड़ ने किया ।
बैठक में आदित्य तिवारी एडवोकेट, अर्पित जादौन, शाहिद कमरे वाले, डॉ0 प्रमोद शर्मा, गीता दिवाकर, शैलेंद्र चौधरी, दीपक दीक्षित एडवोकेट, प्रेम शंकर शर्मा, बलवीर सिंह प्रधान, द्वारका प्रसाद निषाद, अर्नव चौधरी, करन निषाद , पंकज चौधरी ब्लॉक अध्यक्ष, आरती चौधरी, अनिल खरे, योगेश पचहरा आदि ने विचार व्यक्त किए, इस दौरान संदीप हिंडोल, गौरांग अग्रवाल, रवि कुमार वाल्मीकि, अभय प्रताप सिंह, विनोद दिवाकर, मनीष चौधरी, सविता कुमारी, सीमा देवी, मंजू देवी, भगवान देवी, बृजेश पंडित, मनोज कुमार, बलवीर सिंह धनगर, प्रभु राम, ज़ावेद खान, दौलतराम गोला, मुकेश ठाकुर, अरून कुमार, हरपाल सिंह आदि उपस्थित रहे ।







.jpeg)









