महिला के दो हत्यारोपित गिरफ्तार, सरिया और डंडा किया बरामद
महिला के दो हत्यारोपित गिरफ्तार, सरिया और डंडा किया बरामद
मथुरा। थाना गोविंद नगर पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, इनकी पहचान गगन (22) पुत्र अजय और आदित्य उर्फ गुलाव (24) पुत्र रवि के रूप में हुई है, ये दोनों चुरियाना मोहल्ला भरतपुर गेट, वर्तमान पता मोक्षधाम कॉलोनी, थाना गोविन्दनगर के निवासी हैं, पुलिस ने इन्हें चमेली देवी इंटर कॉलेज तिराहा से गऊघाट की ओर जाने वाले मार्ग से पकड़ा ।
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी थाना गोविन्द नगर में दर्ज मुकदमा के तहत वांछित थे, गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उनके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किया गया एक सरिया और एक डंडा भी बरामद किया है, यह घटना 29 अप्रैल की है, मृतका रामवती के पुत्र ने अपनी मां की हत्या के संबंध में मामला दर्ज कराया था, तहरीर में बताया गया कि आरोपियों ने शराब के नशे में गाली-गलौज की थी, जब रामवती ने इसका विरोध किया, तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं ।
रामवती को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई, इस मामले में कुल चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था, पुलिस ने गगन और आदित्य को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है, गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अन्य शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है ।







.jpeg)









