डिप्टी सीएम गऊ ग्राम परखम में 13 मई को करेंगे लोकार्पण

डिप्टी सीएम गऊ ग्राम परखम में 13 मई को करेंगे लोकार्पण
 मथुरा । उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 13 मई को दीनदयाल गौ विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र गऊ ग्राम परखम फरह में दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति के तत्वावधान में संचालित विभिन्न प्रकल्पों का लोकार्पण करेंगे, रविवार को गऊ ग्राम परखम में आयोजित बैठक में दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति के मंत्री हरिशंकर शर्मा ने बताया कि 13 मई को हवन, गृह प्रवेश एवं भूमि पूजन कार्यक्रम प्रातः 10.30 से गौ विज्ञान अनुसंधान केंद्र पर होगा। 
  लोकार्पण कार्यक्रम अपरान्ह एक बजे से नवधा सभागार में केशव प्रसाद मौर्य उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किया जायेगा। इस अवसर पर निरंजन पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी कैलाशानन्द गिरि महाराज और अंतराष्ट्रीय कथा मर्मज्ञ श्री विजय कौशल महाराज श्रीधाम वृंदावन का आशीर्वचन प्राप्त होगा। उप मुख्यमंत्री छात्राओं के हॉस्टल, पं. दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सालय, स्टूडियो का लोकार्पण, हर्बल गार्डन का लोकार्पण करेंगे। 
   कन्वेशन सेंटर और स्टाफ क्वार्टर के भूमि पूजन कर और बुनकर केंद्र में स्थापित नवीन मशीन के पूजन कार्यक्रम भी होगा, कार्यक्रम की भोजन व्यवस्था में शिवकुमार शर्मा, जगमोहन पाठक, महिपाल, नत्थीलाल, अमित जैन, पूजन व्यवस्था में  राकेश शर्मा, अतिथि आसन व्यवस्था में शशिकांत, विनीत शर्मा, मनोज, राम पाठक रहेंगे, मंच व्यवस्था चंदशेखर एवं मीडिया प्रबंधन मुकेश शर्मा देखेंगे, अन्य व्यवस्थाओं में गोविंद, देवेंद्र प्रताप सिंह, ब्रजेश, नरेंद्र पाठक, उमेश शर्मा,जगदीश रहेंगे, बैठक में अजीत महापात्र संयोजक, अखिल भारतीय गौ सेवा गतिविधि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, डॉ0 अनुराग शर्मा सदस्य गौशाला समिति, डॉ0 केएमएल पाठक उपाध्यक्ष अकादमिक समिति, मनोज एवं चंद्रशेखर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1702852
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.