सपाईयों ने किया प्रीपेड मीटर के विरोध में किया जनसंवाद

सपाईयों ने किया प्रीपेड मीटर के विरोध में किया जनसंवाद 
  मथुरा । महानगर के औरंगाबाद स्थित सैनी मोहल्ला में समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में स्मार्ट मीटर से पीड़ित उपभोक्तों ने खुलकर रखी अपनी पीड़ा रखी, इससे पहले मुख्य रूप से पहुंचे मथुरा वृंदावन विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी अनिल अग्रवाल का क्षेत्रीय लोगों ने स्वागत किया, जनसंवाद स्मार्ट मीटर के नाम पर हो रही डिजिटल लूट और प्रीपेड व्यवस्था बंद करने के उर्जा मंत्री के आदेश को अनिल अग्रवाल ने सरकार का सरासर छलावा और धोखा करार दिया ।
  कार्यक्रम में पहुंचे महिला पुरुष सैंकडों उपभोक्ताओं ने बताया कि पहले पुराने मीटर से 300 रुपये का बिल आता था, आज स्मार्ट मीटर से 3000 रुपये तक का बिल थमाया जा रहा है, महिलाओं ने भावुक होकर कहा, कि भीषण गर्मी में बिजली कट जाती है, बिल देखकर रातों की नींद उड़ जाती है, लोगों का कहना है कि जब तक स्मार्ट मीटर रहेंगे, तब तक लूट जारी रहेगी। हमें पुराने मीटर लौटा दो, हमें स्मार्ट मीटर नहीं चाहिए। 
  जनसंवाद कार्यक्रम में उपभोक्ताओं की पीड़ा को महानगर महासचिव अभिषेक यादव, सपा नेता डा0 राजेन्द्र प्रसाद लोधी, देवेन्द्र निषाद, रिषी अग्निहोत्री ने संयुक्त रूप से गंभीरता से सुना, कहा कि बिजली उपभोक्ता का अधिकार है, न कि वसूली का जरिया, उन्होंने भरोसा दिलाया, हम कंधे से कंधा मिलाकर आपके साथ हैं, इस लड़ाई को मजबूती से साथ मिलकर लड़ेंगे, जेब पर पड़ रही मार और घरों में छाए अंधेरे का एक-एक हिसाब सरकार से मांगा जाएगा ।   
   समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के महानगर अध्यक्ष रमेश सैनी ने कहा यह स्मार्ट मीटर नही, स्मार्ट लूट है सरकार स्मार्ट का सपना दिखाकर गरीबों की जेब में डाका डाल रही है और उद्योगपतियों की जेब भरने का काम कर रही है, चेतावनी दी कि जब तक स्मार्ट मीटर हटाकर पुरानी व्यवस्था बहाल नहीं की तो व्यापक आंदोलन होगा, जगदीश सैनी, राहुल सैनी, जसवंत सिंह कुशवाहा, ब्रिजेश यादव, जफरुद्दीन कुरैशी, खेमचंद सैनी, अशोक सैनी, ताराचंद सैनी, उमाकांत ठाकुर, जगदीश निषाद,लक्ष्मण निषाद, प्रीतम सैनी, रामवीर निषाद, तेजू निषाद, ओमवती सैनी, श्यामवती निषाद, कमलेश सैनी, सरिता सैनी, कौशल सैनी, प्रभुदयाल सैनी, कुंदन निषाद, इंदिरा सैनी, गुड्डी सैनी, सोनिया सैनी, लखन सैनी, ईश्वर देवी निषाद, मोसिन खान, सौदान सिंह जाटव, बच्चूसिंह सैनी, भगवती सैनी, गिरिश यादव, राजेश चौधरी, इरफान खान, कान्हा निषाद, कान्हा सैनी, गटटा खान, योगेश, अलीम कुरैशी, अनीशा, फरीदन, राजेश कुमार, फहीम कुरैशी, गुड्डू पठान, संजय खान, राजू गोला उपस्थित रहे ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1706994
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.