कॉरिडोर के लिए 11 मई को होंगे चार मकानों के बैनामे
कॉरिडोर के लिए 11 मई को होंगे चार मकानों के बैनामे
-अब तक कुल 14 बैनामों में 1386.82 वर्ग मीटर की हो चुकीं हैं रजिस्ट्री
मथुरा । अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ0 पंकज कुमार वर्मा की उपस्थिति में श्री बांकेबिहारी मंदिर के आसपास जन सुविधाओं के विकास निर्माण परियोजना के अंतर्गत एक और रजिस्ट्री की प्रक्रिया संपन्न हुई है, करीब 200 वर्ग मीटर का बैनामा रविन्द्र कुमार हाडा पुत्र नाथूराम हाडा, नारायण हाड़ा पुत्र मुरलीधर हाडा तथा मंजू हाडा पत्नी रामदास हाडा पुत्र मुरलीधर हाडा ने भूमि की रजिस्ट्री तहसीलदार सदर के माध्यम से ठाकुर श्री बांकेबिहारी जी के नाम निष्पादित किया गया है।
श्री बांकेबिहारी कॉरिडोर के लिए अभी तक कुल 14 बैनामा क्षेत्रफल 1386.82 वर्ग मीटर की रजिस्ट्री की जा चुकी है, आगामी 11 मई को चार मकान (लगभग क्षेत्रफल 415 वर्ग मीटर) बैनामें करने हेतु विक्रेतागणों ने अपने अभिलेख उपलब्ध कराएं है, सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के क्रम में गठित ठाकुर श्री बांके बिहारी जी मंदिर हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी के निर्देशों के क्रम में लगातार रजिस्ट्री कराई जा रही है, श्री बांकेबिहारी जी मंदिर के आसपास विभिन्न परिसंपत्ति के स्वामी निरंतर क्रय समिति के संपर्क में है, जन सुविधाओं का विकास ब्रज क्षेत्र के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन क्षेत्र की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, सरकार श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम दर्शन को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है ।







.jpeg)









