भाजपा तैयार करेगी 200 चुनावी योद्धा, दो दिन चलेगा प्रशिक्षण

भाजपा तैयार करेगी 200 चुनावी योद्धा, दो दिन चलेगा प्रशिक्षण  
  मथुरा । भारतीय जनता पार्टी द्वारा 16-17 मई को प्रस्तावित दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण शिविर को पॉलिथीन मुक्त रखने का निर्णय लिया गया है, शिविर में करीबन 200 भाजपा कार्यकर्ताओं को चुनाव सहित अन्य दूसरी परिस्थितियों से निपटने के लिए चुनावी योद्धा के तौर पर प्रशिक्षित करेगी, जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे ने कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए बताया कि 16 मई को शिविर का उद्घाटन वरिष्ठ नेता द्वारा किया जाएगा, दो दिन में संगठन, विचारधारा, इतिहास, सोशल मीडिया, चुनाव प्रबंधन, केंद्र राज्य सरकार की योजनाएं, बूथ प्रबंधन, मीडिया संवाद, डेटा प्रबंधन सहित कुल 12 सत्र आयोजित होंगे ।
   जिला महामंत्री सत्यपाल चौधरी ने बताया कि शिविर स्थल पर पंजीकरण, आवास, भोजन एवं प्रशिक्षण सत्र की व्यवस्था हेतु 11 समितियों का गठन किया गया है, जिला महामंत्री आकाश चौधरी ने ‘पॉलिथीन मुक्त शिविर’ की रूपरेखा रखी दृ प्रत्येक कार्यकर्ता को स्वदेशी उत्पाद से बना थैला व स्टील की बोतल प्रदान की जाएगी, जिला महामंत्री अमन ठाकुर ने कहा कि 12 सत्रों का यह प्रशिक्षण शिविर 2029 के लोकसभा चुनाव की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, यहां से प्रशिक्षित होकर कार्यकर्ता ‘बूथ जीता-चुनाव जीता’ के मंत्र के साथ क्षेत्र में उतरेगा। बैठक में वर्ग प्रभारी हेमंत शर्मा, शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ की क्षेत्र संयोजक मीनाक्षी शर्मा, जिला मंत्री सुरेश तरकर, भानु प्रताप सिंह, रणवीर सिंह, मनीष पाराशर, मुदिता गोस्वामी, भगत सिंह जादौन, विक्रम सिंह, नारायण पांडे आदि उपस्थित रहे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1715235
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.