डीएम के आदेश के बावजूद 39 करोड़ के विकास कार्यों की नहीं हुई जांच

डीएम के आदेश के बावजूद 39 करोड़ के विकास कार्यों की नहीं हुई जांच
-एसडीएम को अभी तक नहीं पहुंच सका डीएम का आदेश, 15 मई तक होनी थी विस्तृत जांच
  मथुरा । गोवर्धन क्षेत्र की ग्राम पंचायत अड़ींग में 39 करोड़ के विकास कार्यों में गड़बड़ी की जांच एक हफ्ते बाद भी शुरू नहीं हो सकी है, जिलाधिकारी कार्यालय से गत 30 अप्रैल को जारी पत्र जांच समिति के एक आला अफसर तक नहीं पहुंचने की चर्चा है, डीएम के निर्देश पर अन्य विभागीय अफसरों का सहयोग लेकर विस्तृत जांच 15 मई तक पूर्ण करनी है ।
  विदित हो कि गोवर्धन क्षेत्र की अड़ींग पंचायत में अनियमितताओं पर पंचायत राज विभाग के अफसर पर्दा डालने का काम रहे हैं, इस तरह की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने तीन अधिकारियों की एक जांच समिति बीते दिनों गठित कर दी, ज्ञात हुआ है कि एक हफ्ता गुजर जाने के बाद भी जांच के लिए नामित एक एसडीएम को अभी तक पत्र ही नहीं मिला है, इसी के चलते अभी तक जांच शुरू नहीं हुई है, उल्लेखनीय है कि जांच टीम के प्रमुख को जब पत्र ही नहीं मिला तो पंचायत से रिकार्ड तलब करना, सभी कार्यों के अभिलेखीय, भौतिक व तकनीकी सत्यापन के लिए अन्य विभागीय अभियंताओं की टीम बनाना आदि कार्य भी नहीं हो सके हैं, अब देखना है कि 39 करोड़ के कार्यों की जांच कब और कैसे शुरू होती है ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1715223
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.