असम, बंगाल चुनाव में भाजपा ने की लोकतंत्र की हत्या-प्रमोद तिवारी
असम, बंगाल चुनाव में भाजपा ने की लोकतंत्र की हत्या-प्रमोद तिवारी
-राज्यसभा सदस्य ने वृंदावन में किया दावा, 2027 चुनाव गठबंधन के साथ लड़ेगी कांग्रेस
वृंदावन । कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा जिस तरह पश्चिम बंगाल व असम में चुनाव आयोग व भाजपा ने विधानसभा चुनाव में लोकतंत्र की हत्या की है, उसे जनता माफ नहीं करेगी, भाजपा ने चुनाव आयोग के साथ मिलकर मतदान की प्रक्रिया में लोकतंत्र की गरिमा गिराई है, भाजपा के पास मुख्यमंत्री बनाने को अपने नेता नहीं हैं, दूसरी पार्टियों से आए नेताओं को मुख्यमंत्री बनाया गया, ऐसे में भाजपा व संघ के बीच मतभेद उभरेंगे और आगामी लोकसभा चुनाव में इसका परिणाम भाजपा को भुगतना पड़ेगा ।
विधायक आराधना मिश्रा ने भाजपा पर महिलाओं को धोखा देने का आरोप लगाया, उन्होंने कहा विशेष सत्र बुलाकर केंद्र व प्रदेश सरकार महिलाओं को आरक्षण देने का दावा तो करती है लेकिन, असम, बंगाल व बिहार में किसी महिला को मुख्यमंत्री नहीं बनाया, आज तक भाजपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला नहीं बनी, यही महिलाओं के प्रति उनकी मानसिकता दर्शाता है ।
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में रविवार को दर्शन करने पहुंचे कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा केरलम में हमने चुनाव जीता और तमिलनाडु में हमने धर्मनिरपेक्षता की रक्षा करने वाले दल का समर्थन किया, तमिलनाडु में राज्यपाल ने 108 सीट प्राप्त करने के बाद भी सरकार बनाने का आमंत्रण देने में आनाकानी की। वहां भाजपा की शिकस्त हुई है, चूंकि वे चाहते थे कि वहां सरकार वे खुद बनाए लेकिन बाद में विजय ने बहुत सिद्ध करके सत्ता में पहुंचने में सफलता पाई ।
उन्होंने ममता बनर्जी द्वारा विपक्ष को एकजुट होने के सवाल पर कहा ममता बनर्जी ने यही कहा है लेकिन ममता बनर्जी ने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया होता तो उनकी बंगाल में जीत होती, ये भी सही है कि भाजपा को केवल कांग्रेस ही हरा सकती है, सभी क्षेत्रीय पार्टी कांग्रेस के साथ गठबंधन करके लड़ें तो भाजपा हार जाएगी, मंदिर सेवायत के सानिध्य में ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की, इससे पहले राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी, विधायक अनुराधा मिश्रा ने मंदिर सेवायत आचार्य शैलेंद्र गोस्वामी के सानिध्य में ठाकुर बांकेबिहारीजी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की, पूर्व विधायक प्रदीप माथुर, जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर, महानगर अध्यक्ष यतेंद्र मुकद्दम, दीपक पाराशर, सोहन सिंह सिसौदिया, चंद्रमोहन जायसवाल समेत अनेक लोग मौजूद रहे ।







.jpeg)









