रोडवेज बस के नीचे आई महिला, मौत, मौके से फरार हुआ बस चालक
रोडवेज बस के नीचे आई महिला, मौत, मौके से फरार हुआ बस चालक
- भवनपुरा की रहने वाली थी मृतका, लोगों ने बस चालक पर लगाया लापरवाही का आरोप
मथुरा । गोवर्धन बस स्टैंड पर रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया, यहाँ उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की एक बस ने वृद्ध महिला को अपनी चपेट में ले लिया जिससे महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, घटना के बाद बस स्टैंड पर चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, भीड़ का फायदा उठाकर चालक और परिचालक बस को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए, गोवर्धन क्षेत्र के गांव भवनपुरा निवासी वृद्ध महिला बस स्टैंड के किनारे लगे हैंडपंप पर पानी पीने गई थी ।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला पानी पीकर जैसे ही पीछे की तरफ घूमी, तभी गोवर्धन से नोएडा जाने वाली रोडवेज बस का पिछला पहिया महिला के ऊपर चढ़ गया, बस की रफ्तार और चपेट इतनी जबरदस्त थी कि महिला को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया, हादसे के बाद स्थानीय नागरिकों और यात्रियों में गहरा रोष देखा गया, स्थानीय मयंक कौशिक ने बताया कि बस चालक की लापरवाही के कारण यह जानलेवा हादसा हुआ है, बस स्टैंड जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में चालक द्वारा सावधानी नहीं बरती गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को शांत कराया और शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है, पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है और फरार चालक व परिचालक की तलाश की जा रही है, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों की तहरीर और चश्मदीदों के बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।







.jpeg)









