नौहझील क्षेत्र में कार से बरामद हुई दो लाख की शराब
नौहझील क्षेत्र में कार से बरामद हुई दो लाख की शराब
-थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर की कार्यवाही, दो गिरफ्तार
मथुरा । जनपद की नौहझील पुलिस ने दो लाख की शराब बरामद की है, 2 पेटी ( 96 पौआ) अवैध शराब अग्रेजी हरियाणा मार्का शराब को एक वैगन आर कार में छिपाकर तस्करी की जा रही थी, बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है ।
थाना नौहझील पुलिस टीम द्वारा शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर सोनू उर्फ भूरा पुत्र रोहन सिंह निवासी राजागढी थाना सुरीर व गजेन्द्र पुत्र अशोक कुमार निवासी महारामगढी थाना नौहझील को निषादराज चौराहे से रायपुर रोड से गिरफ्तार किया गया है, पुलिस को सूचना मिली थी कि कार से शराब की तस्करी की जा रही है ।
पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया, तस्करी में प्रयुक्त कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है, कार्यवाही करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक जगदम्बा सिंह थाना नौहझील, एसआई हरेन्द्र सिंह चौकी प्रभारी बाजना, एसआई रोहित सिंह चौकी प्रभारी कस्बा नौहझील, एसआई रजत गर्ग चौकी प्रभारी यमुनापुल थाना नौहझील आदि पुलिसकर्मी शामिल थे ।







.jpeg)









