कैंटर ने ईको कार को मारी टक्कर, कार के उड़े परखच्चे, पांच घायल

कैंटर ने ईको कार को मारी टक्कर, कार के उड़े परखच्चे, पांच घायल
-छाता क्षेत्र के हाइवे पर हुआ हादसा, टैंकर चालक टैंकर सहित मौके से फरार
   मथुरा । छाता क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से ईको कार चार बार पलट कर क्षतिग्रस्त हो गई, हादसे में एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि कैंटर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया, राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर स्थित थाना छाता के गांव दौताना के समीप सोमवार दोपहर को एक भीषण सड़क हादसा हो गया ।
    यहां एक तेज रफ्तार अज्ञात कैंटर ने ईको कार को पीछे से टक्कर मार दी, टक्कर इतनी भयानक थी कि ईको कार ने सड़क पर चार पलटी खाईं और पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, हादसे में कार सवार एक ही परिवार के दंपति समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, घटना के बाद आरोपी कैंटर चालक मौके से फरार हो गया, प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवार गोवर्धन से छाता स्थित वाटर पार्क में नहाने के लिए निकला था ।
   परिजनों के मुताबिक, छाता पहुंचने पर गोवर्धन चौराहे से कार कोसीकलां की तरफ मुड़ गई, ग्रामीणों ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ईको कार हवा में उछलती हुई चार बार पलटी, कार के अंदर चीख-पुकार मच गई, स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया, हादसे की सूचना मिलते ही इलाका पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, पुलिस ने राहगीरों की मदद से सभी पांचों घायलों को बमुश्किल कार से बाहर निकाला और इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1744007
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.